अपने घर की मेड के भी पैर छूती हैं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने बताया - क्यों करती हैं ऐसा

Updated on 23-03-2023 09:03 PM
रश्मिका मंदाना वैसे परिवार में पली-बढ़ी हैं जहां मानवीय मूल्यों की खूब कद्र की जाती है। रश्मिका मंदाना ने बताया कि जब वह फैमिली से मिलने जाती हैं तो वह अपने घर के सभी सदस्यों के पैर छूती हैं। हैरान करने वाली बात जो कही वो ये थी कि रश्मिका ने बताया - वो घर जाने के बाद वहां काम करने वाली मेड के भी पैर छूती हैं और इसकी वजह भी उन्होंने बताई है।

रश्मिका सुमन और मदन मंदाना की बेटी हैं, जिन्होंने साल 2016 में Kirik Party से डेब्यू किया है। रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के बाद 'सीता रामम' और 'गुडबाय' में भी नजर आईं। रश्मिका की पॉप्युलैरिटी 'पुष्पा' के बाद से काफी बढ़ गई है। खासकर उनके सॉन्ग 'श्रीवल्ली' को लोगों ने खूब पसंद किया। रश्मिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ये कहकर सबको हैरान कर दिया कि जब वह घर जाती हैं तो अपने घर में काम करने वाले हेल्पर के भी पैर छूती हैं।

'मैं अपने घर काम करने वालों के भी पैर छुआ करती हूं'

रश्मिका मंदाना ने का कहना है कि वह ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि वो किसी के बीच फर्क नहीं रखना चाहतीं। उन्होंने 'बाजार इंडिया' से बातचीत में कहा, 'छोटी-छोटी चीजें मेरे लिए मायने रखती हैं। मैं उठूं और अपने पालतू जानवरों के साथ वक्त बिताऊं और दोस्तों से मिलना...ये सारी चीजें मुझे खुश रखती हैं। और इसीलिए कोई मुझसे कुछ कहता है तो मेरे लिए वो बातें मायने रखती हैं। मैं छोटी-छोटी डीटेल अपनी डायरी में लिखा करती हूं। घर पर होती हूं तो मेरी आदत है कि मैं सबके पैर छुआ करती हूं ताकि मैं उन्हें सम्मान दे सकूं और मैं अपने घर काम करने वालों के भी पैर छुआ करती हूं क्योंकि मैं कोई फर्क नहीं करना चाहती। मैं हर किसी की रिस्पेक्ट करती हूं, और मैं ऐसी ही हूं।'

फैमिली को नहीं पता कि रश्मिका करती क्या हैं

इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि उनके पैरेंट्स तो उनपर काफी गर्व करते होंगे, तो उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है क्योंकि मेरी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से डिस्कनेक्टेड है और उन्हें इसका एहसास नहीं कि उनकी बेटी क्या करती है। लेकिन जब मुझे अवॉर्ड मिलता है तो उन्हें काफी अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने वो सब उन्हें दिया जिसकी उन्होंने डिमांड की है और अब उनका ध्यान रखने की बारी उनकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.