रतलाम में सर तन से जुदा' के नारे लगाने वालों पर होगी रासुका की कार्रवाई - गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

Updated on 11-08-2023 01:36 PM
भोपाल। रतलाम में पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर 'सर तन से जुदा' के नारे लगाए जाने की घटना को प्रदेश शासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोग किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोग यह समझ लें कि ये राजस्थान नहीं है और न ही यहां कांग्रेस की सरकार है। ये मध्य प्रदेश है और ऐसे आतंकी नारे लगाने वालों को चौबीस घंटे में पता चल जाएगा। संभल जाएं, नहीं तो क्या-क्या जुदा हो जाएगा, उनको समझ नहीं आएगा। एफआइआर दर्ज कर ली गई है। अपराधी चिह्नित हो गए हैं। जल्द ही वे पुलिस हिरासत में होंगे और एनएसए तक की कार्रवाई उन पर की जाएगी।

कमल नाथ को बताया चुनावी हिंदू

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ आगामी सोमवार 14 अगस्त को महाकाल की सवारी में शामिल होने जा रहे हैं। वह उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे। इस पर भी नरोत्तम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब क्यों, इससे पहले क्यों नहीं गए। महाकाल की सवारी तो आदिकाल से निकल रही है। अभी तक क्यों नहीं गए? वह (कमल नाथ) तो मध्य प्रदेश में लंबे समय से सांसद रहे हैं। लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहे, मुख्यमंत्री रहे हैं। तब क्यों नहीं गए? अब दरअसल इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि इनकी कांग्रेस पर संकट है। कांग्रेस को बचाने के लिए अब छद्म धर्मनिरपेक्षता वाली राजनीति कर चुनावी हिंदू बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है

इंदौर में एक नाबालिग से रेप के आरोपित को सजा सुनाए जाने के मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम ने कहा कि इंदौर देहात के हातोद थाने का यह मामला है। सबको मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, वह करती है। धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम बनाया। पोक्सो एक्ट भी इस मामले में लगाया है। आपके सामने यह जो सजा हुई है, इस सजा में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम में पांच साल की सजा हुई, लेकिन अन्य धाराओं में 20 साल की पोक्सो एक्ट सहित आरोपी मोहम्मद साबिर को न्यायालय ने दंडित किया है।

पीएम मोदी के कल होने वाले सागर दौरे पर यह कहा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को होने वाले सागर दौरे को लेकर कहा- विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, भारत के गौरव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मध्य प्रदेश की धरा पर पधार रहे हैं। यह हम सबका सौभाग्य है कि वह हमारे बीच में 100 करोड़ की लागत से बन रहे पूज्य संत रविदास जी के मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। एक श्रंखला है आप देखें, चाहे वह भगवान श्रीराम के मंदिर की बात हो, काशी विश्वनाथ कारिडोर की बात हो, बाबा महाकाल की बात हो, यह लंबी श्रंखला है। इस श्रंखला में संत रविदासजी के मंदिर की नींव रखी जा रही है। प्रदेश की जनता उनके स्वागत अभिनंदन को आतुर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.