अक्षय संग टूटी सगाई पर रवीना ने कई साल बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- एक बात अब भी दिमाग में अटकी है

Updated on 08-02-2023 07:06 PM
नब्बे के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी का तगड़ा जलवा था। फिल्म 'मोहरा' के बाद से रवीना और अक्षय की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी की पहली पसंद बन गई थी। देखते ही देखते अक्षय और रवीना का ऑनस्क्रीन रोमांस असल जिंदगी में भी नजर आने लगा और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों की सगाई हो चुकी थी और वो शादी भी करने वाले थे। लेकिन यह सगाई अचानक ही टूट गई और रवीना-अक्षय ने हमेशा के लिए अपने रास्ते अलग कर लिए। रवीना ने अब कई साल बाद अक्षय संग टूटी सगाई पर बात की है। साथ ही उन दावों पर भी रिएक्ट किया, जिनमें कहा गया था कि रवीना से ब्रेकअप के बाद अक्षय उनकी हमशक्लों को डेट करने लगे थे।
सगाई टूटने के बाद Raveena Tandon और Akshay Kumar अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और अलग-अलग लोगों से शादी करके घर बसा लिया। पर रवीना और अक्षय की उस टूटी सगाई की चर्चा आज भी होती है। उस टूटी सगाई के साथ रवीना का नाम अब भी जोड़ा जाता है। रवीना ने हाल ही एक पॉडकास्ट शो में इस बारे में बात की और कहा कि वह अपनी जिंदगी के उस पन्ने की यादों को भुला चुकी हैं।

टूटी सगाई पर यह बोलीं रवीना टंडन

'एएनआई' पॉडकास्ट शो में रवीना टंडन ने कहा, 'अभी भी यह चीज गूगल पर सामने आ जाती है। और ऐसे आती है जैसे कि इस सगाई में जो भी लोग शामिल रहे हों, उनके बीच एक युद्ध हुआ हो। हैलो, एक बार जब मैं उनकी (अक्षय) की जिंदगी से बाहर निकल आई तो मैं किसी और को डेट कर रही थी और वह किसी और को डेट करने लगे थे। तो फिर कहां से जलन आएगी?'

'लोग तलाक के बाद मूव ऑन कर जाते हैं, इसमें क्या बड़ी बात?'

रवीना ने कहा कि वह यह बात भूल चुकी हैं कि उनकी कभी अक्षय कुमार के साथ सगाई हुई थी। रवीना ने बताया कि अक्षय से सगाई टूटने के बाद उन्होंने उस मुद्दे से जुड़ी हर खबर और आर्टिकल से दूरी बना ली थी। इसलिए उन्हें याद भी नहीं कि कब अक्षय से सगाई हुई थी। रवीना को इस बात से हैरानी है कि वह तो इस वाकये के बाद जिंदगी में आगे बढ़ गईं, लेकिन लोग क्यों अभी भी उनकी उस टूटी सगाई को लेकर बैठे हैं।

अक्षय से मिलती हैं तो होती है बात

रवीना बोलीं, ''मोहरा' के दौरान हमारी जोड़ी हिट थी और अभी भी जब हम कभी एक-दूसरे से पब्लिकली टकराते हैं, तो हम सब खुशी से मिलते हैं और बात करते हैं। हर कोई जिंदगी में आगे बढ़ जाता है। लड़कियां कॉलेज में हर हफ्ते बॉयफ्रेंड बदलती हैं। लेकिन एक टूटी सगाई अभी भी मेरे दिमाग में अटकी है। पता नहीं क्यों? सब मूव ऑन कर जाते हैं। लोगों के तलाक होते हैं और वो भी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं। इसमें कौन सी बड़ी बात है?'

रवीना ने अनिल थडानी से कर ली शादी

ऐसा कहा जाने लगा था कि अक्षय ने रवीना से सगाई टूटने के बाद उनकी हमशक्लों को डेट करना शुरू कर दिया था। रवीना से जब इस बारे में पूछा गया तो वह बोलीं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं पढ़ा। रवीना ने अक्षय से रिश्ता टूटने के कुछ साल बाद फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। वहीं अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। उनका भी एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.