मंच पर रवीना टंडन ने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार की दिल खोलकर की तारीफ, लोग बोले- ये क्या देख लिया हमने, असंभव!

Updated on 08-05-2023 08:04 PM
एक वक्त था जब 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन सीरियस रिलेशनशिप में थे। अखबार और फिल्म मैगजीन में इन दोनों के किस्से सुर्खियों में रहा करते थे। ब्रेकअप के लंबे समय बाद दोनों एक बार फिर साथ दिखे हैं। दोनों एक-दूसरे से चिट चैट करते हुए कैमरे में कैप्चर हुए हैं।

मुंबई में बीती रात रविवार को आयोजित एक इवेंट में फिल्मी सितारों की भीड़ जुटी थी। इस इवेंट को अटेंड करने के लिए रवीना टंडन और अक्षय कुमार भी पहुंचे थे। इस इवेंट के कुछ वीडियो क्लिप और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं जिनमें दोनों साथ बातें करते दिख रहे हैं। इन्हें एकसाथ देखकर सितारों के फैन्स काफई क्रेजी होते दिख रहे हैं।

मंच पर रवीना ने अक्षय की जमकर की तारीफ

जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हैं उनमें दोनों स्टेज पर साथ नजर आ रहे हैं। रवीना अक्षया की तारीफ करती दिख रही हैं। वह कह रही हैं- 90 के दश्क में एक कम्प्लीट रॉकस्टार, जो आज भी रॉकस्टार है और जो हमेशा रॉकस्टार रहेगा।

दोनों को साथ देखकर लोगों ने कहा- असंभव

इसके अलावा रवीना और अक्षय का एक और वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें दोनों आसपास बैठे हुए और एक-दूसरे से खूब बातें करते दिख रहे हैं। लोगों ने दोनों को साथ देखकर उनके वीडियो पर ढेर सारे कॉमेंट्स भी किए हैं। एक ने कहा- ये क्या देख लिया, असंभव। एक अन्य ने कहा- सच में अच्छा लगा देख के, अपने पुराने दिनों को याद कर रहे होंगे दोनों। एक अन्य ने कहा- प्रैक्टिकली इसको कहते हैं आगे बढ़ना। एक ने लिखा- मुझे लगता था कि वे एक-दूसरे से न बात करे हैं नो एक-दूसरे का चेहरा ही देखना पसंद करते हैं।

अपनी पास्ट लाइफ के बारे में रवीना ने कही थी ये बात

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में रवीना ने अपनी पास्ट लाइफ के बारे में बातें की थी। उन्होंने कहा था कि उन दिनों मीडिया में जो कुछ उनके लिए छपता था उसे पढ़ने से वह पूरी तरह बचती थीं। उन्होंने कहा था कि जब वह उनकी लाइफ से निकल गईं तो वो किसी और को डेट करने लगी थीं और अक्षय भी किस और को डेट करने लगे थे इसलिए किसी तरह की ईर्ष्या की गुंजाइश ही नहीं थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.