Raveena Tandon ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री वाले टीवी और ओटीटी से सीखें, जहां महिलाओं को अच्छे पैसे मिलते हैं

Updated on 27-04-2023 09:18 PM
रवीना टंडन ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 कड़ी पूरे होने के अवसर पर बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच के फर्क को लेकर बातें कीं। रवीना ने कहा कि महिलाओं ने कैमरे के आगे और कैमरे के पीछे दोनों ही मोर्चों पर पुरानी धारणाओं को तोड़ने का काम किया है और पुरुष प्रधान सभी क्षेत्रों में अपनी जगह बनाई है। साल 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली रवीना टंडन ने कहा कि फिल्म उद्योग को टीवी और ओटीटी (ओवर दी टॉप) मंचों से सीखना चाहिए जहां महिलाओं को अच्छा पैसा मिलता है और महिला प्रधान कार्यक्रमों का निर्माण भी किया जाता है।

'National Conclave on Mann Ki Baat @100' के मौके पर उन्होंने कहा, 'हम महिलाओं के मेहनताने में भेदभाव के बारे में बात करते हैं लेकिन टीवी इंडस्ट्री में आज महिलाओं को उनके काम की वजह से उनके पुरुष कलाकारों से ज्यादा भुगतान किया जाता है जो अच्छी चीज है और मैं समझती हूं कि टीवी उद्योग में महिलाएं राज करती हैं। ओटीटी मंच पर भी अधिकतर महिला प्रधान और महिलाओं के विषय पर कार्यक्रम होते हैं।'

फीस में भेदभाव जैसे मुद्दे उद्योग में अब भी बने हुए हैं

यहां 'नारी शक्ति' सेशन को संबोधित करते हुए 48 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म उद्योग में हम धीरे-धीरे लेकिन पक्के तौर पर इस दिशा में बढ़ रहे हैं क्योंकि शुरुआत से ही यह एक मेल डोमिनेटिंग इंडस्ट्री रही है लेकिन निश्चित रूप से इसमें कुछ बदलाव आए हैं।' टंडन ने कहा कि प्रतिनिधित्व और फीस में भेदभाव जैसे मुद्दे उद्योग में अब भी बने हुए हैं, लेकिन ऊंचे पदों पर महिलाओं के आने के साथ इसमें बदलाव आने लगा है। एक्ट्रेस ने कहा, 'आज की दुनिया में बदलाव आ रहा है क्योंकि सभी टॉप पोजिशन पर जैसे कि निर्देशन या फोटोग्राफी, हमारी कोरियोग्राफर, निर्देशक, निर्माता, मंच की प्रमुख और चैनल प्रमुख सभी महिलाएं ही हैं।'

जो अवसर हमें मिलने चाहिए, अब हमें मिल रहे हैं- रवीना

'पद्म श्री' से सम्मानित एक्ट्रेस ने कहा, 'इसलिए जो अवसर हमें मिलने चाहिए, अब हमें मिल रहे हैं। निर्माता के तौर पर एक महिला इन मुद्दों को समझती है, वह इस संवेदनशीलता को समझती है। उसमें वह समझ होती है इसलिए हमें अधिक अवसर मिल रहे हैं।' फिल्म 'दमन', 'मातृ' और 'अरण्यक' जैसी वेब सीरीज के लिए मशहूर टंडन ने कहा कि 90 के दशक में हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेसेस को अपनी छवि को तोड़ने के लिए काफी जूझना पड़ता था। अब फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है जो 90 के दशक में नहीं था। आपको सिर्फ एक खास किस्म की छवि वाली भूमिकाएं निभानी पड़ती थीं।'

'दमन' जैसी फिल्म की कहानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा

रवीना ने 2001 की फिल्म 'दमन' में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो वैवाहिक बलात्कार का शिकार होती है। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मी जर्नी उन सामाजिक मुद्दों का आईना हैं जिनका वह समर्थन करती हैं। टंडन ने कहा कि घरेलू हिंसा और वैवाहिक बलात्कार जैसे मुद्दे छिप जाते हैं और कल्पना लाजमी निर्देशित 'दमन' जैसी फिल्म की कहानी लाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

रवीना बोलीं- मैंने काफी संघर्ष किया

उन्होंने कहा, 'उस वक्त मुझे कोई स्वीकार्यता नहीं मिली और मैंने काफी संघर्ष किया लेकिन फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता क्योंकि यह समय से काफी पहले की फिल्म थी। आज 23 साल बाद भी हम इस पर (वैवाहिक बलात्कार पर) बात कर रहे हैं।' एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रसार भारती को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 कड़ी पूरे होने पर बधाई दी जो 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाला है।

प्रधानमंत्री की पहल की तारीफ की

'मन की बात' कार्यक्रम को भारतीयों से रेडियो के जरिए जुड़ने को एक 'बेहतरीन विचार' करार देते हुए टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल देश के गुमनाम नायकों को सबकी नजर में ले आती है जिनके प्रयास अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में रिपोर्ट नहीं हो पाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.