19 साल बाद फिर अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी रवीना टंडन, क्या फिर मेकर्स के सामने रखेंगी 'मोहरा' वाली वो शर्तें!

Updated on 23-08-2023 02:07 PM
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी की चर्चा जितनी अधिक बड़े पर्दे पर होती थी उतनी ही दशकों पहले दोनों के रिय़ल लाइफ रिश्ते की भी रही थी। इनफैक्ट दोनों की सगाई तक हो चुकी थी, लेकिन शादी से पहले ही खटास कुछ ऐसी बढ़ने लगे कि दोनों अलग हो गए। दोनों एक्टर अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़े, शादी भी की और सेटल हो गए। हालांकि, आज भी दोनों के बीच के रिश्ते में मिठास है। एक बार रवीना ने अक्षय की तारीफ में कहा भी था कि वो बॉलीवुड के मजबूत पिलर्स में से एक हैं। खैर, ताजा खबर ये है कि दोनों एक बार फिर से लंबे समय बाद एक-दूसरे के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं।

अपनी पर्सनल लाइफ में आग बढ़ चुके दोनों एक्टर्स आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, करीब दो दशक बाद अब एक बार फिर दोनों साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 'वेलकम 3' में साथ नजर आ सकते हैं। खबर है कि इस फिल्म का टाइटल 'वेलकम टु द जंगल' रखा जाएगा।

'मोहरा' के चार्ट बस्टर सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' को लेकर कही थी ये बात

बताया जा रहा है कि इस फिल्मं में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में होगी। रवीना की बात करें तो कुछ महीने पहले उन्होंने फिल्म 'मोहरा' के चार्ट बस्टर सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' को लेकर कुछ बातें की थीं। इस फिल्म में रवीना के ऑपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे। रवीना ने 'द न्यू इंडिया' से बातचीच में कहा था- सेंशुअलिटीऔर सेक्सुएलिटी में अंतर होता है, मैंने पहले भी सेंशुअस सॉन्ग किए थे लेकिन उनमें कुछ भी ओवर नहीं था।

रवीना ने रख दी थी ये शर्तें

उन्होंने आगे कहा था, 'इस गाने में कुछ बातों को लेकर मैं बहुत क्लियर थी कि मैं अपनी साड़ी नहीं उतारूंगी, न कोई किसिंग सीन नहीं होगा।' इतना ही नहीं रवीना की मेकर्स के सामने कई चेक लिस्ट थीं और जब उनकी शर्तों को मानने के लिए वे तैयार हुए तब जाकर एक्ट्रेस ने इस गाने की शूटिंग शूट की।

डायरेक्टर राजीव राय ने ये कहकर मना लिया उन्हें

फिल्म में रवीना के अपोज़िट अक्षय कुमार की केमिस्ट्री जबरदस्त दिखी और खासकर 'टिप टिप बरसा पानी' ने तो जैसे पर्दे पर आग ही लगा दिया। फिल्म के लेखक शब्बीर बॉक्सवाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रवीना इस गाने को करने के कम्फर्टेबल नहीं थीं, क्योंकि उनका कहना था कि ये उनके पापा को ये पसंद नहीं आएगा, लेकिन डायरेक्टर राजीव राय ने उन्हें ये कहकर मना लिया था कि ये फिल्म उनके पापा को नहीं दिखाएंगे। इसके बाद अपने कंडिशंस के साथ वो इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.