रवि किशन के भाई रामकिशन शुक्ला का 53 की उम्र में निधन, परिवार में रातों-रात छा गया मातम

Updated on 06-02-2023 07:04 PM
भोजपुरी फिल्मों के सबसे बड़े स्टार और उत्तर प्रदेश के सांसद रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का रविवार को निधर हो गया। किशन शुक्ला का मुंबई में दोपहर 12:00 बजे हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिवार में जैसे मातम छा गया है। इस जानकारी के बाद रवि किशन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि किशन की उम्र महज 53 साल की थी और इतनी कम उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए।
रवि किशन के भाई के निधन की सूचना रवि किशन के पीआरओ पवन दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि रवि के बड़े भाई 53 वर्षीय रामकिशन मुंबई में रहकर रवि किशन के फिल्म प्रोडक्शन का काम देखते थे। रविवार की दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्ल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के रामकिशन का एक 25 साल का बेचा है, जो गवर्मेंट जॉब में है। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।

रवि किशन ने क्या कहा

रवि किशन शुक्ला का कहना है कि मेरे बड़े भाई का जाना मेरे लिए वज्रपात जैसा है क्योंकि पिताजी और सबसे बड़े भाई के जाने के बाद रामकिशन भईया ही थे, जैसे मेरे सिर से पिता जी का साया उठ गया हो।

पहले हो चुकी है बड़े भाई की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के विशुईबराई गांव के निवासी रवि किशन तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। इनके पिता श्याम नारायण शुक्ला गांव में पूजा-पाठ और पंडिताई का काम करते थे। 92 की उम्र में 3 साल पहले पिता का भी देहांत हो चुका है। रवि किशन के सबसे बड़े भाई रमेश किशन शुक्ल भी गांव में ही रहते थे। पिछले साल 30 मार्च को कैंसर से उनकी भी मौत हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.