'इंडियाज गॉट टैलेंट' में पहुंचे रवि तेजा ने शिल्पा शेट्टी के साथ लगाए गजब ठुमके, फैंस बोले- हम तो फिदा हैं

Updated on 11-10-2023 03:28 PM
साउथ फिल्मों के स्टार रवि तेजा जल्द ही फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आएंगे, और उन्होंने इसका प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। रवि तेजा को अब तक फैंस ने साउथ की फिल्मों में ही धमाल मचाते हुए देखा है, लेकिन अब वह पहली बार हिंदी रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भी नजर आएंगे। रवि तेजा ने हाल ही 'इंडियाज गॉट टैलेंट 2023' की शूटिंग की, और इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ डांस भी किया।

शिल्पा शेट्टी ने India's Got Talent 10 के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रवि तेजा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के गाने 'एक दम एक दम' पर डांस मूव्स मैच करते नजर आ रहे हैं। Shilpa Shetty ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और लिखा है, 'हम तो एकदम फिदा हैं और आप?'

पीली साड़ी में शिल्पा का रवि तेजा संग डांस, फैंस ने लुटाया प्यार

Ravi Teja और शिल्पा शेट्टी को यूं साथ में देखकर फैंस क्रेजी हो गए और खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने रवि तेजा को 'किंग ऑफ मास' और शिल्पा शेट्टी को 'क्वीन ऑफ क्लास' कह रहे हैं। वीडियो को रवि तेजा ने भी शेयर किया है, और साथ में शिल्पा की तारीफ भी की।

वीडियो शेयर कर शिल्पा के लिए यह बोले रवि तेजा

रवि तेजा ने X पर वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी को टैग करते हुए लिखा, 'शिल्पा शेट्टी आपसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा और साथ में 'एक दम एक दम' का हुक स्टेप करके और मजा आया।'

20 अक्टूबर को रिलीज होगी 'टाइगर नागेश्वर राव'

'टाइगर नागेश्वर राव' की बात करें, तो यह 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन तेलुगू सिनेमा में एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। वामसी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, जिशु सेनगुप्ता, मुरली शर्मा और रेनू देसाई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.