रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में किया कमाल उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

Updated on 01-09-2022 07:01 PM
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बुधवार को एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। ऑलराउंडर ने एशिया कप 2022 संस्करण में दुबई में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी टीम के ग्रुप ए मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मैच में जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने खतरनाक दिखने वाले बल्लेबाज बाबर हयात का विकेट लिया। जडेजा अपने चार ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल हुए।  जडेजा ने 2010 से 2022 तक अब तक आयोजित छह एशिया कप टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है। वे अब तक 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को पछाड़ दिया है। जडेजा ने 2010 में अपने पहले एशिया कप में चार विकेट लिए, उसके बाद 2012 में एक, टूर्नामेंट के 2014 संस्करण में सात विकेट लिए, जबकि 2016 में 3 विकेट उन्होंने चटकाए। इसके बाद 2018 एशिया कप में वे सात विकेट लेने में सफल हुए थे। वहीं, मौजूदा एशिया कप में उनका ये पहला विकेट है। गेंद के साथ उनका सबसे सफल एशिया कप 2018 में था। उस सीजन के चार मैचों में उन्होंने 22.28 की औसत और 4.45 की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए थे। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/29 था। वह गेंदबाजी चार्ट में पांचवें नंबर पर थे और जसप्रीत बुमराह (8) और कुलदीप यादव (10) के बाद टूर्नामेंट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हालांकि, एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (30), लसिथ मलिंगा (29), अजंता मेंडिस (26) और पाकिस्तान के सईद अजमल (25) हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
 16 September 2026
भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा विश्व कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बने हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने उनको…
 16 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। लीग के पिछले तीन ऑक्शन विदेश में हुए थे। आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में करवाने का फैसला…
 16 September 2026
यूएस ओपन के फाइनल में हार के बाद गुस्से में रैकेट तोड़ने वाली आर्यना सबालेंका पर 7500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यूएस ओपन की तरफ से लगाए…
 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
Advt.