RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बढ़ाया तिरंगे का मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सलाम

Updated on 02-09-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजा दिया है। अमेरिका की पत्रिका ग्लोबल फाइनेंस (Global Finance) ने वैश्विक स्तर पर उन्हें शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है। दास को ग्लोबल फाइनेंस केंद्रीय बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में 'ए प्लस' रेटिंग दी गई है। इस सूची में तीन केंद्रीय बैंक के गवर्नरों को 'ए प्लस' रेटिंग दी गई, जिनमें दास शीर्ष पर रहे। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने एक बयान में कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, इकनॉमिक ग्रोथ लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड 'ए' से ग्रेड 'एफ' तक के पैमाने होते हैं। 'ए' उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि एफ ग्रेड का मतलब पूरी तरह विफलता है। दास के बाद स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग का स्थान रहा।

RBI ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2023 में गवर्नर शक्तिकांत दास को A+ रेटिंग दी गई है। तीन सेंट्रल बैंकरों को A+ की रेटिंग दी गई है जिनमें दास को टॉप पर रखा गया है। यह मैगजीन साल 1994 से हर साल सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड तैयार करती है। पूरी दुनिया के 100 से भी अधिक देशों के सेंट्रल बैंक्स का आंकलन के आधार पर इसे तैयार किया जाता है। इसमें दुनियाभर के सेंट्रल बैंकर्स की रिपोर्ट A से लेकर F तक तैयार करती है। A ग्रेड एक्सीलेंस परफॉर्मेंस के लिए दिया जाता है जबकि सबसे खराब परफॉरमेंस के लिए F ग्रेड दिया जाता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

शक्तिकांत दास के इस सम्मान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, जो दुनिया में हमारे फाइनेंशियल लीडरशिप का दर्शाता है। शक्तिकांत दास का समर्पण और दूरदर्शिता हमारे देश की विकास की यात्रा को मजबूत करती रहेगी।' केवल तीन देशों भारत, स्विट्डरलैंड और वियतनाम के सेंट्रल बैंकों के गवर्नर को ए+ ग्रेड मिला है। ब्राजील, इजराइल, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, पैराग्वे, पेरू, ताइवान और उरुग्वे को ए ग्रेड मिला है जबकि कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मोरक्को, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका को ए- ग्रेड मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.