आरडीए कर्जमुक्त होने निकाला रास्‍ता, निकाली इन खाली प्लाटों की बिक्री के लिए निविदा

Updated on 28-10-2023 12:33 PM

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण अगले महीने 30 नवंबर तक कर्जमुक्त हो सकता है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में आरडीए का लगभग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज बाकी है और 30 नवंबर तक उसे अपना कर्ज अदा करना है। ऐसे में आरडीए ने अपने बचे हुए प्लाटों की बिक्री के लिए फिर से निविदा निकाली है।

इसके लिए आठ नवंबर दोपहर दो बजे तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। आठ नवंबर को ही शाम चार बजे निविदा खोली भी जाएगी। मालूम हो कि पहले आरडीए के बड़े प्लाट नहीं बिक रहे थे। इसके चलते आरडीए उसे छोटा कर बिक्री के लिए शासन से अनुमति मांगी थी।

शासन ने 182 व्यावसायिक और 43 आवासीय मिलाकर कुल 225 प्लाट को छोटा कर बिक्री की अनुमति दी थी। इसके बाद ही आरडीए ने निविदा बुलाई थी।  

516 करोड़ का कर्ज हो चुका अदा
गौरतलब है कि आरडीए ने कमल विहार (कौशल्या विहार) को बसाने के लिए 600 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। अब तक लगभग 516 करोड़ का कर्ज अदा किया जा चुका है और लगभग 84 करोड़ रुपये चुकाना शेष है। 25 अक्टूबर को 47 प्लाटों की बिक्री से आरडीए को लगभग 41.20 करोड़ का राजस्व मिला है और इस राशि का भी उपयोग कर्ज चुकाने में होगा। इस प्रकार करीब 43 करोड़ का कर्ज और चुकाना बचा रहेगा। इसके लिए भी आरडीए ने प्लाटों की बिक्री के लिए निविदा निकाली है। इन प्लाटों की बिक्री से मिलने वाली राशि का उपयोग भी कर्ज चुकाने में होगा।

सबसे ब़ड़ी निविदा सेक्टर 11 ए के प्लाट की हुई
जानकारी के अनुसार आरडीए ने 47 व्यावसायिक प्लाट और सात आवासीय प्लाट तथा छह फ्लैट की बिक्री कर ली है। इससे 41.20 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिला है। व्यावसायिक प्लाट की सबसे बड़ी निविदा सेक्टर 11 ए के प्लाट की 6251 रुपये और सेक्टर 11 ए में आवासीय प्लाट 4115 रुपये प्रति स्कवेयर फीट में बिकी। टिकरापारा योजना में 96 फ्लैट्स तोड़कर नए बनाए जाएंगे: जानकारी के अनुसार आरडीए की टिकरापारा योजना में 45 वर्ष पहले बने 96 फ्लैट्स को तोड़कर अब नए बनाए जाएंगे। पिछले दिनों यह फैसला आरडीए के संचालक मंडल द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.