असली 'द नाइट मैनेजर' टॉम हिडलस्टन ने आदित्य रॉय कपूर को किया वीडियो कॉल, खुशी से उछले एक्टर

Updated on 17-03-2023 09:05 PM
आदित्य रॉय कपूर उस वक्त हैरान रह गए, जब हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन ने उन्हें वीडियो कॉल किया। टॉम हिडलस्टन ने इंग्लिश सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में लीड रोल प्ले किया था और इसके हिंदी वर्जन में उनका किरदार आदित्य रॉय कपूर ने निभाया। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी वर्जन में आदित्य को काफी पसंद किया गया। हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। टॉम हिडलस्टन ने भी आदित्य रॉय कपूर की 'द नाइट मैनेजर' देखी और एक्टर की तारीफ की। वह खुद को आदित्य को वीडियो कॉल करने से नहीं रोक सके।
    Tom Hiddleston ने Aditya Roy Kapur को वीडियो कॉल किया, जिसके बाद एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं था। आदित्य सातवें आसमान पर हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट किया। मालूम हो कि 'द नाइट मैनेजर' में Anil Kapoor भी नजर आए थे। साथ में शोभिता धुलिपाला भी थीं।

    आदित्य बोले- बस और क्या चाहिए

    आदित्य रॉय कपूर ने टॉम हिडलस्टन से बात करने की एक्साइटमेंट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'द ओजी नाइट मैनेजर ने कल हमारा शो देखा। देखने के बाद उन्होंने बहुत तारीफ की। बस और क्या चाहिए।' शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में टॉम वीडियो कॉल पर आदित्य से बात कर रहे हैं। साथ में कुछ और दोस्त भी हैं, जो आदित्य को देखकर चियर करते नजर आ रहे हैं।

    कटरीना कैफ का कमेंट, फैन्स ने यूं किया रिएक्ट

    आदित्य रॉय के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। कटरीना कैफ को भी जैसे ही यह पता चला कि टॉम हिडलस्टन ने आदित्य रॉय कपूर को कॉल किया तो वह भी हैरान रह गईं। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के पोस्ट पर कमेंट किया, Wow...वहीं फैन्स ने आदित्य से रिक्वेस्ट की कि वह टॉम हिडलस्टन से पूछें कि लोकी का दूसरा सीजन कब आएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.