सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं

Updated on 06-06-2026 12:40 PM

सूरजपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार की प्राथमिकताओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस जनसंवाद में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि शासन की मंशा केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने 6.09 करोड़ रूपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं कार्य प्रारंभ पूजन किया। इन कार्यों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।

 मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए समावेशी विकास के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सुविधाओं की दूरी कम करने तथा लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। जनसंवाद और विकास कार्यों के शुभारंभ के इस आयोजन ने शासन की जनहितैषी सोच और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को एक बार फिर रेखांकित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.