पाकिस्तान क्रिकेट में बगावत, बाबर आजम से बात नहीं करना चाहते इमाद वसीम

Updated on 20-02-2023 07:13 PM
लाहौर: पाकिस्तान में PSL (Pakistan Super League) जारी है। वहां आईपीएल जैसा रोमांच तो नहीं होता, लेकिन मसाला भरपूर मिल जाता है। मसाला विवाद का, ताजा मामला क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ कराची किंग्स की हार के बाद देखने को मिला। जब कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम ने बाबर आजम के बारे में बात करने से ही इनकार कर दिया। बाबर पीएसएल में पेशावर जालमी के कप्तान हैं बल्कि पाकिस्तान की नेशनल टीम की कमान संभालते हैं। अब यह विवाद कितना बड़ा होगा, कहा नहीं जा सकता क्योंकि किसी भी देश का कप्तान अपने खिलाड़ी से ऐसे बर्ताव की उम्मीद तो कतई नहीं करता।
दरअसल, शनिवार रात को क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ कराची किंग्स को छह रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह पीएसएल 8 में इमाद वसीम की टीम की लगातार तीसरी हार थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जब इमाद से पूछा गया कि क्या उनकी टीम जालमी के खिलाफ बहुप्रचारित प्रतियोगिता से विचलित हो गई है। इस पर कराची किंग्स के कप्तान ने बात करने से इनकार कर दिया। इमाद ने कहा, 'ऐसा नहीं है। मीडिया पर जो कुछ भी आता है, कभी-कभी यह सच होता है, कभी-कभी ऐसा नहीं होता। मैं बाबर के बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि जिस तरह से हमारी टीम खेल रही है, हमें परिणामों पर ध्यान देने की जरूरत है।'

हाल ही में ऐसी अफवाहें भी आई हैं कि बाबर आजम और इमाद वसीम के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे, शायद इसलिए भी इमाद ने सवाल पर जवाब देना पसंद नहीं समझा। वैसे यह स्पिन ऑलराउंडर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अंत तक लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि बतौर कैप्टन मैं बिल्कुल भी दबाव में नहीं हूं। चाहे हम हारे या जीते, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जब तक हम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हो जाते, तब तक हम हार नहीं मानेंगे। हम मैच फिनिश नहीं कर पा रहे, जो हमारी हार की बड़ी वजह है। दूसरी बात यह है कि हम डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। हमें लय हासिल करने और चीजों को बदलने के लिए बस एक जीत की जरूरत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.