राजा भोज एयरपोर्ट पर एक दिन में सर्वाधिक यात्री संख्या का रिकार्ड टूटा, उड़ानें बढ़ने की उम्मीद

Updated on 21-11-2023 12:10 PM
भोपाल । राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से इस माह यात्रियों की संख्या का आंकड़ा सवा लाख से अधिक होने की संभावना है। भोपाल से देश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की औसत संख्या चार हजार से अधिक हो गई है। रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर एक दिन में सर्वाधिक यात्री संख्या का पिछला रिकार्ड टूट गया। इस दिन यहां से चार हजार 629 यात्रियों ने सफर किया।

दीपावली, वर्ल्ड कप ने बढ़ाई रौनक

इस माह दीपावली का पर्व होने के कारण एयरलाइंस कंपनियों को 90 फीसदी तक पैसेंजर लोड मिला। अहमदाबाद में हुए विश्व कप फाइनल क्रिकेट मैच के कारण भी विमान में सफर करने वालों की संख्या बढ़ी। आमतौर पर राजा भोज एयरपोर्ट से प्रतिदिन चार हजार से कम यात्री सफर करते हैं। पिछला रिकार्ड 4250 यात्रियों का था, जो अब टूट चुका है। त्यौहारी सीजन में एयरलाइंस कंपनियों ने मनमाने किराये पर सीटों की बुकिंग की, इसके बावजूद समय बचाने के लिए यात्रियों ने विमान से सफर करने का विकल्प चुना। इसका असर मासिक यात्री संख्या पर भी नजर आएगा।

क्लब सवा लाख में शामिल होना लगभग तय

पिछले तीन माह से राजा भोज एयरपोर्ट से यात्रियों की मासिक संख्या एक लाख से अधिक लेकिन सवा लाख से कम रही है। नवंबर माह में यात्री संख्या सवा लाख से अधिक होना लगभग तय है। यह आंकड़ा पार करने ही हमारा एयरपोर्ट देश के ऐसे चुनींदा एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा, जो क्लब सवा लाख में शामिल हैं।

अब उड़ानें बढ़ने की संभावना है

यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या सकारात्मक संकेत है। अब यहां से उड़ानें भी बढ़ सकती हैं। कुछ शहरों तक सीधी उड़ान की जरूरत महसूस की जा रही है। हम एयरलाइंस कंपनियों के सतत संपर्क में हैं। नए सााल में उड़ानों की संख्या जरूर बढ़ेगी।

                                                                                          - रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.