सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती, 363 पदों के लिए अब तक 150 ने किया आवेदन, कल अंतिम तिथि

Updated on 25-10-2022 05:15 PM

चंडीगढ़
शहर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए शुरू हुई सेवानिवृत शिक्षकों की भर्ती के लिए 23 अक्टूबर तक 150 आवेदन आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि शहर के स्कूलों में 1400 से ज्यादा शिक्षकों की कमी चल रही है, जिसे पूरा करने के लिए विभाग समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत भी जेबीटी 158 और टीजीटी 90 पदों की भर्ती कर रहा है।

उसके साथ ही नियमित भर्ती से पहले विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए सेवानिवृति 363 शिक्षकों को भी भर्ती करने जा रहा है। सेवानिवृति शिक्षक भर्ती के लिए 25 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद उनके साथ बैठक करके स्कूल अलाट किए जाएंगे।

इन पदों पर हो रही है भर्ती
शिक्षा विभाग के पास सभी कैडर के शिक्षकों की कमी है। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आ रही है। विभाग के पास इस समय 11वीं और 12वीं कक्षा के 31 हजार विद्यार्थी है जिन्हें पढ़ाने के लिए विभाग के पास 238 लेक्चरर की तैनाती है। इसी प्रकार से शिक्षा विभाग के पास पहली से पांचवी कक्षा के 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थी हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या 700 के करीब है। ऐसे में विभाग ने अलग-अलग कैडर की भर्ती शुरू की है। पीजीटी के 68, वोकेशनल 2, टीजीटी 150 और जेबीटी 143 पदों पर होनी है भर्ती हो रही है।

पंजाब और हरियाणा के आवेदन ज्यादा
सेवानिवृत शिक्षकों द्वारा शिक्षा विभाग में आवेदन करने में सबसे ज्यादा उत्सुकता पंजाब और हरियाणा के शिक्षकों ने दिखाई है। विभागीय जानकारों की माने तो अकेले पंजाब से 60 जबकि हरियाणा से 55 आवेदन प्राप्त हुए है। इसी प्रकार से कई आवेदन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से ही प्राप्त हुए है। वहीं चंडीगढ़ शिक्षा विभाग से सेवानिवृत मात्र 15 शिक्षकों ने ही आवेदन किया है।

डीपीआइ हरसुरिंदर पाल सिंह बराड़ का कहना है कि नियमित भर्ती की प्रक्रिया को पूरा होने में चार से पांच महीने का समय लगेगा जिसके बीच सेवानिवृत शिक्षकों को ज्वाइन कराया जाएगा। विभाग की प्लानिंग है कि नवंबर के पहले सप्ताह के अंत तक यह सभी शिक्षक ज्वाइन कर लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
 17 March 2026
जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
 17 March 2026
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
 17 March 2026
पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के…
 17 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
 17 March 2026
पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
Advt.