स्वयं, समाज तथा देश की प्रगति के लिए चिंतन आवश्यक : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 25-06-2024 11:48 AM

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल में पं. रामेश्वरदास भार्गव स्मृति ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार हैं। ज्ञान अध्ययन और अनुभव से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि स्वयं की प्रगति, समाज और देश की प्रगति के लिए चिंतन आवश्यक है। पुस्तकों के अध्ययन से सोच का विकास होता है। एक विषय को कई नज़रियों से देखने की समझ विकसित होती है। अगर हम किसी भी बड़ी हस्ती की जीवनी पर नज़र डालें, तो यह पता चलता है कि पुस्तकों का अध्ययन उनकी नियमित दिनचर्या में था।

संग्रहालय में समय और मांग अनुसार सुविधाओं को किया गया है विकसित

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि माधवराव सप्रे संग्रहालय द्वारा नियमित रूप से समय और मांग के आधार पर सुविधाओं को विकसित किया गया हैं। चालीस वर्ष पहले शुरू हुए संग्रहालय में आज 1 लाख 75 हज़ार से अधिक पुस्तकें हैं। संग्रहालय में डिजिटल लाइब्रेरी भी संचालित है। ई-लाइब्रेरी से छात्रों, शोधकर्ताओं को करोड़ों पुस्तकों, समाचार पत्रों और पांडुलिपियों और अन्य अध्ययन सामग्री से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने इन सतत् प्रयासों के लिए सप्रे संग्रहालय के संस्थापक-संयोजक श्री विजय दत्त श्रीधर और प्रशासन प्रबंधन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने समाजसेवियों और विभिन्न संस्थानों द्वारा समय-समय पर संग्रहालय को प्रदान किए गये सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। लेखनी में बड़ी ताक़त होती है, साथ ही यह एक सामाजिक दायित्व भी है। अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए शासन, प्रशासन और पत्रकारिता का सामंजस्य अहम है।

विभूतियों को सम्मानित किया

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दैनिक भास्कर के राज्य संपादक श्री सतीश कुमार सिंह को 'माधवराव सप्रे राष्ट्रीय पत्रकारिता' पुरस्कार से और "बाल पुस्तकालय" की रचनाकार कु. मुस्कान अहिरवार को 'महेश गुप्ता सृजन सम्मान' प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया जाना गौरवशाली परंपरा है। इससे सम्मानित व्यक्तियों का हौसला बढ़ता है, साथ ही दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। श्री सतीश सिंह ने सप्रे संग्रहालय से जुड़े अपने संस्मरण और संग्रहालय की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कु. मुस्कान ने बाल पुस्तकालय के माध्यम से प्रेरणादायक पुस्तकों के अध्ययन को बच्चों के लिए रुचिकर बनाने के प्रयासों को साझा किया।

युवा पीढ़ी को पुस्तकालय से जोड़ने में यह प्रयास कारगर सिद्ध होगा- प्रो.सुरेश

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. के.जी.सुरेश ने कहा कि युवा पीढ़ी को पुस्तकालय से जोड़ने में यह प्रयास कारगर सिद्ध होगा। साथ ही पुराने अख़बार, कृतियों, पाण्डुलिपियों की सुरक्षा के साथ सुविधापूर्वक इनका अध्ययन किया जा सकेगा। सप्रे संग्रहालय के संस्थापक-संयोजक श्री विजयदत्तश्रीधर ने संग्रहालय में किए जा रहे कार्यों और आगामी आयोजनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ी विभिन्न रचनाओं की अमूल्य धरोहर संजोकर रखने का प्रयास किया जा रहा गया है। संग्रहालय में 100 से 150 वर्ष पुराने साहित्य संग्रह उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.