कच्छत्तीवु द्वीप को लेकर दिग्विजय सिंह बोले- वहां कोई रहता है क्या

Updated on 11-04-2024 11:22 AM
 भोपाल। अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को कच्छत्तीवु द्वीप को लेकर प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया में पत्रकारों से कहा कि वहां कोई रहता है क्या? उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कच्छत्तीवु द्वीप के मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि कांग्रेस और द्रमुक ने तमिलनाडु के एक हिस्से को दूसरे देश को दिया है। भारत की संप्रभुता से हुए इस खिलवाड़ की कीमत हमारे मछुआरे चुकाते रहे हैं। हमारी सरकार लगातार हमारे मछुआरों को रिहाई और उनकी घर वापसी करा रही है। द्रमुक और कांग्रेस मछुआरों की ही नहीं, पूरे देश की गुनहगार है।

पीएम मोदी के बयान पर बुधवार को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली तो वह बोले- उस द्वीप पर कोई रहता है क्या? मैं पूछना चाहता हूं। वह बोले- मछुआरों की रिहाई की बात पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, बेकार की बात है।

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह का यह पूछना ठीक वैसा ही है, जैसा चीन द्वारा कब्जा की गई भूमि के संबंध में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद में बयान दिया था। यह बहुत आपत्तिजनक बयान है। देश की भूमि इंच मात्र भी हो अगर उस पर इस प्रकार की जवाब आता है तो कांग्रेस की सोच को बताता है। इसी सोच के कारण एक लाख 21 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि खोई है।

कंगना ने भी पोस्ट करके निंदा की

हिमालचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने भी दिग्विजय सिंह के बयान की निंदा की है। कंगना ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि नेहरू जी की अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित है। दिग्विजय का कच्छत्तीवु द्वीप को लेकर दिया गया बयान उनकी सोच को दर्शाता है लेकिन यह नया भारत है।

यहां देश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशीगंग तक नल से जल पहुंच रहा है। हिमाचल प्रदेश के कामिक जैसे ऊंचे गांवों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और बिजली से हर घर रोशन है। देश की भौगोलिक अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसी सोच रखने वालों को देश जवाब अवश्य देगा।

कच्छत्तीवु द्वीप को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान संबंधी खबर का जोड़-

राघोगढ़ में खाली पड़ी संपत्ति को दान कर दें दिग्विजय: आशीष

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कच्छत्तीवु द्वीप को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि देश को तोड़ो-देश विरोधियों को जोड़ो, यही कांग्रेस के असल विचार हैं। 1974 में इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को कच्छत्तीवु द्वीप सौंप दिया था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रश्न खड़े किए, जो आज आइएनडीआइए गंठबंधन को मिर्ची लग गई। अब कल को कोई राघोगढ़ में पड़ी खाली प्रापर्टी, ये कहकर दान कर दे कि 'उसमें कोई रहता नहीं था' तो इस बात पर भी दिग्विजय सिंह को आपत्ति नहीं होनी चाहिए?

आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा 'नेशन फर्स्ट' की बजाय 'फैमिली फर्स्ट' को प्राथमिकता दी है और दिग्विजय सिंह का बयान नेहरु-इंदिरा की मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस ने मानसरोवर के लिए तर्क दिया कि ठंड की वजह से वहां जीवनयापन नहीं हो सकता। कांग्रेस के कारण पीओके से हम हाथ धो बैठें। तिब्बत का हिस्सा कांग्रेस की खराब नीतियों की वजह से भारत ने खो दिया, इसलिए कांग्रेस की विभाजनकारी और टुकड़े-टुकड़े वाली मानसिकता का जल्द से जल्द सफाया जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.