भारत से रिश्ते खास... जयशंकर से मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, क्या टैरिफ पर जल्द मिलेगी खुशखबरी?

Updated on 23-09-2025 01:17 PM
वॉशिंगटन: भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री रुबियो ने दोहराया कि अमेरिका के लिए भारत से संबंध विशिष्ट महत्व के हैं। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच इस बात पर भी सहमति बनी कि अमेरिका और भारत QUAD के माध्यम से एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। दोनों की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब टैरिफ तनाव चल रहा है। इसके साथ ही अमेरिका ने H1B वीजा शुल्क को नाटकीय ढंग से बढ़ाकर 100000 डॉलर कर दिया है, जिसका असर भारतीय टेक इंटस्ट्री पर सबसे ज्यादा पड़ने की संभावना है।

जयशंकर ने बैठक को बताया अच्छी

रुबियो ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, फार्मा
श्यूटिकल्स, महत्वपूर्ण खनिजों और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों समेत कई मुद्दों पर भारत सरकार की निरंतर भागीदारी की सराहना की। बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'हमारी बातचीत में कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। हमने प्राथमिक क्षेत्रों में प्रगति के लिए सतत संवाद की अहमियत पर सहमति जताई।' उन्होंने बैठक को 'अच्छी' बताया और कहा कि हम संपर्क में रहेंगे।खास बात रही कि मार्को रूबियो की दिन की पहली द्विपक्षीय बैठक भी यही थी, जिसमें उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात की। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, लेकिन किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सम्मेलन कक्ष को भारतीय और अमेरिकी झंडों व फूलों से सजाया गया था।

भारत और अमेरिका में टैरिफ पर तनाव

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मुद्दों और रूस से तेल खरीद को लेकर हाल के दिनों में गहरे मतभेद उभरे हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% का भारी टैरिफ लगाया है, जिसमें रूसी तेल पर 25% का दंडात्मक शुल्क भी शामिल है। फिर भी रणनीतिक रूप से दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत है। इसका उदाहरण क्वाड समूह है, जिसमें भारत और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं और जिसका फोकस इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना है।
रूबियो इससे पहले जुलाई में वॉशिंगटन डीसी में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने भारत और अन्य देशों को अमेरिका के 'महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार' बताया था। हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर नई दिल्ली में वार्ता हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें बधाई दी और 'यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद' के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने भी जवाब में लिखा, "मैं भी भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.