आठवीं की छात्रा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पेटदर्द होने पर स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तब हुआ खुलासा

Updated on 09-05-2024 12:57 PM
भोपाल शहर के रातीबड़ इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद उसके गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। बाद में स्वजनों के पूछताछ के बाद नाबालिग ने रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपित की तलाश में एक टीम विदिशा भेजी गई है।

फरवरी में किशोरी के घर आया था आरोपित

पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली किशोरी के रिश्तेदार विदिशा में रहते हैं। उनके बेटे का किशोरी के घर आना-जाना था। वह उसके रिश्ते में चचेरा भाई लगता है। बीते फरवरी में चचेरा भाई किशोरी के घर आया था। इस दौरान उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना से डरी-सहमी छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया था। पिछले दिनों किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ और चक्कर आने लगे तो स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने चेकअप करने के बाद स्वजन को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में आरोपित का पता चला और मामले की शिकायत रातीबड़ थाने में की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.