AI क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिलायंस ने NVIDIA से मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा इससे फायदा

Updated on 09-09-2023 02:17 PM
नई दिल्ली : रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के जियो प्लेटफॉर्म (Jio Platforms) ने भारत में अत्याधुनिक एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर लाने के लिए एनविडिया के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। एनविडिया (NVIDIA) अमेरिका बेस्ड दिग्गज चिप मेकिंग कंपनी है। जियो प्लेटफॉर्म ने कहा कि उसकी योजना एआई में एक उभरती ताकत के रूप में भारत की पोजीशन को ऊपर ले जाना है। नया AI क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर देशभर के शोधकर्ताओं, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, वैज्ञानिकों, AI प्रैक्टिशनर्स और अन्य को त्वरित कंप्यूटिंग, हाई-स्पीड और सुरक्षित क्लाउड नेटवर्किंग तक पहुंच प्रदान करेगा। इससे वे सुरक्षित रूप से और अत्यधिक ऊर्जा दक्षता के साथ वर्कलोड चला सकेंगे।

क्या होगा काम?

नया इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की प्रमुख पहलों और AI परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को बहुत तेज कर देगा। इसमें AI चैटबॉट, ड्रग डिस्कवरी, क्लाइमेट रिसर्च और कई अन्य शामिल हैं। इस सहयोग के हिस्से के रूप में, NVIDIA जियो को एंड-टू-एंड AI सुपरकंप्यूटर टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा। इसमें CPU, GPU, नेटवर्किंग, AI ऑपरेटिंग सिस्टम और सबसे उन्नत AI मॉडल बनाने के लिए फ्रेमवर्क शामिल हैं। जियो AI क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का मैनेजमेंट और रखरखाव करेगा। यह कस्टमर एंगेजमेंट और एक्सेस को भी देखेगा।

क्या करती है एनविडिया

एनविडिया अमेरिका बेस्ड दिग्गज चिप कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना साल 1993 में हुई थी। कंपनी एक खास किस्म की चिप बनाती है, जो ऑटोमेटिव और मोबाइल कंप्यूटिंग मार्केट में इस्तेमाल होती है। यह कंपनी गेमिंग इंडस्ट्री और प्रोफेशनल मार्केट के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स का निर्माण भी करती है। अभी यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही है। एनविडिया अपने कर्मचारियों को बंपर सैलरी देती है। इस कंपनी ने दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन देने वाली कंपनी की लिस्ट में पहला स्थान पाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.