Jawan की रिलीज से पहले समीर वानखेड़े को राहत! आर्यन खान रिश्‍वतखोरी मामले में SET की जांच पर उठे सवाल

Updated on 06-09-2023 03:33 PM
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान से जुड़े ड्रग्‍स केस में समीर वानखेड़े रिश्‍तखोरी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। NCB के पूर्व जोनल डायरेक्‍टर पर आर्यन खान को बचाने के लिए 25 करोड़ रुपये घूस मांगने का संगीन आरोपी है। साल 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्‍स केस में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने आर्यन खान को ड्रग्‍स का सेवन करने, ड्रग्‍स रखने, यहां तक कि ड्रग्‍स खरीदने-बेचने का आरोप लगाया था। समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्‍होंने आर्यन खान को गिरफ्तार करने की साजिश रची और फिर फिरौती के तौर पर पैसे मांगे। अब सेंट्रल एमिनिस्‍ट्रेटिव ट्रब्‍यूनल (CAT) ने इस जांच पर ही सवाल उठा दिए हैं। जाह‍िर है ऐसे में इस केस का रुख बदल सकता है।

Aryan Khan को इस मामले में SIT की जांच के बाद NCB ने क्‍लीन चिट दे दी थी। अब इस मामले में Sameer Wankhede को भी बड़ी राहत मिलने की खबर है। 'ईटाइम्‍स' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, CAT ने अपने आदेश में वानखेड़े के ख‍िलाफ जाच कर रही विशेष जांच दल (SET) में NCB के डिप्‍टी डायरेक्‍टर जनरल ज्ञानेश्‍वर सिंह की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, क्रूज पर जो छापेमारी हुई थी, उसके लिए समीर वानखेड़े ने जिन अध‍िकारियों से निर्देश लिए थे, उनमें ज्ञानेश्‍वर सिंह भी थे। ऐसे में CAT ने कहा है कि जिस अध‍िकारी ने आदेश दिए, वो खद कैसे जांच में शामिल हुआ।

समीर वानखेड़े ने आरोप रद्द करने के लिए दी थी याचिका

हालांकि, CAT ने NCB के इस तर्क पर भी ध्यान दिया है कि SET की रिपोर्ट प्रारंभिक प्रकृति की थी। समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में केंद्र सरकार और एनसीबी द्वारा एक स्वतंत्र निर्णय लिया जाएगा। ट्रिब्‍यूनल के जजों की बेंच समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें ज्ञानेश्वर सिंह की अध्यक्षता वाली SET के निष्कर्षों के मुताब‍िक, उनके खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज जबरन वसूली और रिश्वतखोरी के मामले को रद्द करने की मांग की गई थी। मामले में समीर वानखेड़े के साथ ही चार अन्य पर Shahrukh Khan से 2021 में उनके बेटे आर्यन को फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

'जवान' के डायलॉग का समीर वानखेड़े से कनेक्‍शन!

आर्यन खान के पिता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्‍म 'जवान' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्‍म गुरुवार को जन्‍माष्‍टमी के मौके पर 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। बीते 31 अगस्‍त को जब फिल्‍म का ट्रेलर आया, तब अचानक समीर वानखेड़े फिर से चर्चा में आ गए। फिल्‍म में एक डायलॉग है, जहां शाहरुख का किरदार कहता है, 'बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर।' सोशल मीडिया पर फैंस ने यह डायलॉग खूब ट्रेंड करवाया। फैंस का कहना है कि ऐसा लगता है शाहरुख ने यह डायलॉग समीर वानखेड़े के लिए ही बोला है।


वानखेड़े ने किया पोस्‍ट- मुझे कोई डर नहीं है

दिलचस्‍प बात यह है इस डायलॉग के वायरल होने के बाद समीर वानखेड़े ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निकोल लियोन्स का लिखा एक क्रिप्‍ट‍िक पोस्‍ट किया। उन्‍होंने लिखा, 'मैंने आग का स्‍वाद लिया है और हर उस पुल की राख पर डांस किया है, जिसे मैंने कभी जलाया है। मुझे आपसे कोई डर नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.