IPL में रहे अनसोल्ड, नहीं दी किसी ने इज्जत! अब WTC फाइनल में भारत का बनाया मजाक

Updated on 08-06-2023 08:01 PM
लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनके इस फैसले को ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने गलत साबित करने में अहम भूमिका निभाई। हेड ने भारतीय गेंदबाजों की तबियत से कुटाई की। उनका बल्ला मैच के पहले दिन आग उगल रहा था।

ट्रेविस हेड ने टेस्ट में जड़ा तूफानी शतक
ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ फाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ दिया। इतना ही नहीं बल्कि वह अभी भी नाबाद हैं। हेड ने अब तक मैच में 156 गेंद का सामना कर 93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का भी जड़ा है।

हेड ने बनाया शमी और सिराज का मजाक
भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज से फाइनल में काफी ज्यादा उम्मीदें थी। दोनों आईपीएल में अच्छा करके आ रहे थे। यहां तक आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट भी शमी ने ही ली थी। दोनों अच्छी लय में थे। शमी और सिराज ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी शानदार आगाज किया। लेकिन जब ट्रेविस हेड पिच पर आए तब से उनका जादू चलना बंद हो गया। हेड ने दोनों गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी आसानी के साथ रन बनाए। उन्होंने शमी और सिराज ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय गेंदबाजी यूनिट का मजाक बना कर रख दिया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दूसरे दिन भी ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे हेड
ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ नाम दर्ज करवाया था। हालांकि हेड में किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई, जिसके चलते वह अनसोल्ड रहे। बता दें कि ट्रेविस पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर भी हैं। बता दें कि हेड आईपीएल भी खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 की औसत से 1 अर्धशतक की बदौलत 205 रन बनाए हैं। बहरहाल, अगले साल अगर ऑक्शन में ट्रेविस हेड अपना नाम देते हैं तो फ्रेंचाइजियां इन्हें अपनी टीम में शामिल करने पर विचार तो जरूर कर सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.