उपाय एप : बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान

Updated on 22-10-2022 05:53 PM

बिजली फॉल्ट एवं बिल संबंधी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1912 और 0755-2551222 के साथ ही मोबाइल एप ‘उपाय (UPAY) पर भी दर्ज होंगी। इस एप से सीधे उपभोक्ता अपनी शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं। कंपनी द्वारा एप के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के अलावा विद्युत अवरोध एवं बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।

उपाय (UPAY) एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के बिजली उपभोक्ता उपयोग कर सकेंगे।

ऐसे करें उपयोग

एप में उपभोक्ता बिल में दर्ज आईवीआरएस या उपभोक्ता आईडी नंबर सबमिट करेंगे तो उपभोक्ता के कनेक्शन के सभी विवरण स्वतः खुल जाएंगे। यदि बिजली उपभोक्ता की शिकायत अन्य व्यक्ति या अन्य पते की है तो अन्य व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने के लिए एप में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा एवं अपने सभी विवरण दर्ज कराने होंगे। शिकायत के पते के लिए उपभोक्ता को शहर/क्षेत्र/कॉलोनी एवं मकान नंबर की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद अपनी समस्या या मांग के अनुरूप शिकायत की श्रेणी चुनना होगा। ऐसा करने पर समस्या या मांग दर्ज हो जाएगी एवं एसएमएस से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि भी की जाएगी।

कैसे होगा काम

शिकायत दर्ज होने के बाद अगले कुछ ही समय में कंपनी के कॉल सेंटर से कॉल आएगा। शिकायत वेरिफाई की जाएगी और उसे संबंधित बिजली जोन पर फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकेंगे।

अन्य सुविधाएँ

एप के जरिए उपभोक्ता बिजली बिल, विद्युत प्रदाय एवं डीटीआर संबंधी शिकायतें दर्ज करने के साथ ही ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान, बिल भुगतान की हिस्ट्री, सेल्फ मीटर रीडिंग, नवीन कनेक्शन एवं सोलर रूफटॉप नेट मीटिरिंग के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.