डर के चलते याद आई कर्ज माफी: रविशंकर प्रसाद

Updated on 27-10-2023 12:30 PM

रायपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले कर्ज माफी के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कर्ज माफी सहित अन्य घोषणाओं पर कहा कि 2018 के चुनाव में भी ऐसा ही कहा था। चुनाव आता है तो कर्ज माफी की याद आती है। इनको डर सता रहा है। यह हताशा का परिचायक है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को जितना मैं जानता हूं, वो ऐसे झूठ और जुमलेबाजों से बचती है। मैं तीन-चार दिन रहूंगा। अलग-अलग विधानसभा जाऊंगा। छत्तीसगढ़ को लेकर मेरा अनुभव है, यहां अच्छी हवा है। भाजपा निश्चित तौर पर जीत रही है। बता दें कि रविशंकर प्रसाद गुरुवार को प्रदेश के प्रवास पर पहुंचे हैं।

सीएम बघेल बोले- कर्ज माफी के लिए भाजपा नेता भी देंगे कांग्रेस को वोट
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि इस बार भाजपा के नेता भी कांग्रेस को ही वोट करेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि कर्ज तो उनका भी माफ होता है। बीस क्विंटल प्रति एकड़ धान तो उनका भी खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करती है, जबकि भाजपा अदाणी-अंबानी का।

मुख्यमंत्री बघेल बलौदाबाजार में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने विपक्ष में बैठने की मानसिकता बना ली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए धान खरीदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। आगे कहा कि हमने पहले साल में 82 लाख टन धान खरीदी की शुरुआत की जो आज 130 लाख टन तक पहुंच गई है।

केंद्र ने घटाया चावल का कोटा-सीएम
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने चावल का कोटा 86 लाख टन से घटाकर 61 लाख टन कर दिया है। वहीं महंगी बिजली के मुद्दे पर कहा कि अदाणी से अधिक दामों में कोयला खरीदने के चलते बिजली की कीमत बढ़ गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.