धर्मांतरण के कारण आरक्षण का हो रहा दुरुपयोग, डी-लिस्टिंग जरूरी : बृजमोहन

Updated on 14-10-2023 04:22 PM

रायपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राज्य में सतनामियों, आदिवासियों सहित ओबीसी में  धर्मान्तरण के बढ़ते मामलों के कारण आरक्षण में डी-लिस्टिंग करना बहुत जरुरी हो गया है ताकि उनके आरक्षण का लाभ दूसरे धर्म वाले न उठा सकें।

उन्होंने कहा है कि हमारे संविधान में किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के कारण ही आरक्षण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है ताकि उसकी जाति का सामाजिक-आर्थिक विकास हो सके। लेकिन जब कोई व्यक्ति धर्म बदलने के कारण अपनी जाति छोड़ देता है तो ऐसे में उसे आरक्षण मिलते रहने से उसकी जाति का विकास कैसे हो पायेगा?

बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग धर्मान्तरित होकर अपनी जाति, अपने रीती-रिवाजों, परम्पराओं, मान्यताओं को छोड़ चुके हैं। उन्हें इनके हिस्से के आरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेते रहने का अधिकार नहीं है। इसलिए ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें आरक्षण के लाभ से वंचित करना जरुरी है।

उन्होंने बीरनपुर की सांप्रदायिक हिंसा में युवक की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारी छात्र-छाया मिलने के कारण ही धर्मान्तरण को बढ़ावा मिल रहा है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जवाब देना चाहिए कि देश में जहाँ-जहाँ उनकी सरकार रहती है वहां-वहां धर्मान्तरण की घटना में वृद्धि क्यों हो जाती है? छत्तीसगढ़ के शांत स्वभाव वाले आदिवासी समाज में धर्मान्तरण ने जहर घोल दिया है। धर्म बदलने वालों के शव को दफनाने को लेकर हिंसक झडपें हो जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.