टूटे पड़े सीवेज टैंक से रहवासियों को सता रहा हादसे डर, कालोनी में मच्छरों से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Updated on 29-05-2023 07:21 PM

भोपाल। बागमुगालिया वार्ड में 60 प्रतिशत सड़कें बीते 10 वर्षों से जर्जर हैं। इनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मुख्य मार्ग पूरी तरह उखड़ गया है। इसकी मरम्मत कराने को लेकर रहवासी उखड़ी सड़कों पर कब्बाली गा चुके हैं। विरोध स्वरुप इन्हें ग्लूकोज चढ़ोन के साथ ड्रिप भी लगाई गई।वार्ड के रहवासियों ने पोस्टर अभियान भी चलाया। इसके बावजूद प्रशासन के कानों में जू नहीं रेंगी। नतीजतन रहवासी मूलभूत सुवधाओं को लेकर परेशान हो रहे हैं। इधर टूटे पड़े सीवेज टैंक खुले पड़े हैं, जिससे रहवासियों को हादसे का डर सता रहा है, तो वहीं कालोनियों में बढ़ती मच्छरों की संख्या से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

रहवासियों ने बताया कि सड़कें नहीं बनने से प्रतिदिन लाखों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बाग मुगालिया एक्सटेंशन में सामुदायिक भवन के पास, गोधूलि पार्क के सामने, रेयान स्कूल, हैप्पी डेज स्कूल, भेल संगम कालोनी, अमराई, 80 फीट रोड, गुलाबी नगर और बागसेवनिया समेत अन्य कालोनियों के आसपास की सड़के जर्जर हो चुकी हैं। लेकिन इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। हालांकि इस मामले में स्थानीय पार्षद अर्चना मरमार का कहना है कि कायाकल्प अभियान के तहत वार्ड में पर्याप्त सड़कों का निर्माण कराया गया है, जो बची हैं। उनका भी जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। इधर अरविंद बिहार और बागमुगलिया एक्सटेंशन में सीवेज के टैंक की या तो छत टूटी पड़ी है या फिर उनकी दीवार ढह जाने के कारण सीवेज सड़क पर बह रहा है, इतना ही नहीं सीवेज बहने के कारण बोरिंग का पानी भी गंदा और बदबूदार आ रहा है।

वार्ड की अन्य समस्याएं

बागमुगालिया वार्ड में सड़क और सीवेज नेटवर्क के साथ साफ-सफाई का भी अभाव है। सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार है।

यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा तो है, लेकिन शाम होते ही बसों का आवागमन बंद होने से रहवासियाें को परेशानी होती है।

कालोनियों में कहीं एलइडी लगी है तो कहीं अभी भी वेपर लैंप लगे हुए हैं। 80 फीट सड़क पर तो स्ट्रीट लाइट भी नहीं है।

वार्ड में एक दर्जन से अधिक कालोनियां नगर निगम को हैंड ओवर नहीं हुई, जिससे रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

इनका कहना है

16 दुकान के पीछे, रामेश्वरम चौराहे के आगे दशहरे मैदान के पास तीन जगह सेप्टिक टैंक टूटे हुए हैं। अन्य स्थलों की तरह यहां पर भी सीवेज नेटवर्क का कार्य, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाने की कार्य योजना बननी चाहिए।

- रमाशंकर मिश्रा, रहवासी

मुख्य मार्ग को छोड़कर अंदर की कालोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। राते के अंधेरे में सड़कों पर बैठे अवारा मवेशियों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। लेकिन ना तो सड़क की मरम्मत की जा रही और ना ही स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था।

- राजेंद्र राजपूत, रहवासी

वार्ड 55 की कई कालोनियां ऐसी हैं, जो सार्वजनिक परिवहन से दूर हैं। यहां तक बसों के नहीं पहुंचने से रहवासियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जो इनसे मंहगा किराया वसूल करते हैं।

- संजय सिंह, रहवासी

शहर में जनता सड़क, बिजली, सीवेज और पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए पार्षद और महापौर को चुनती है। लेकिन जनप्रतिनिधियों के जागरुक नहीं होने से रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

- उमाशंकर तिवारी, रहवासी

हमने कायाकल्प अभियान के तहत अधिकतर सड़कों का निर्माण करा दिया है, सीवेज टैंकों की भी मरम्मत की गई है। जो काम बचा है, उसके भी टेंडर लगाए जा रहे हैं। जल्द ही इन कार्यों का भी शुभारंभ किया जाएगा।

- अर्चना परमार, पार्षद वार्ड क्रमांक- 55

नगर निगम शहर में रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी वार्डों में सड़कें बनाई जा रही हैं। कालोनियों को सीवेज नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही रहवासियों की समस्याओं का निराकरण होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.