यूनियन कार्बाइड का जहरीला पानी पीने को मजबूर भोपाल में बृज विहार के लोग, नारेबाजी और किया प्रदर्शन

Updated on 14-01-2026 12:45 PM
 भोपाल। स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत शहर के सभी वार्ड कार्यालयों में मंगलवार को जल सुनवाई हुई। इस पहल के माध्यम से अब आम जनता को पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि उनके वार्ड स्तर पर ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित इस विशेष जल सुनवाई में बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक पहुंचे। अभियान की खास बात यह है कि नगर निगम के अफसर न केवल रहवासियों की शिकायतें सुन रहे हैं, बल्कि पेयजल की शुद्धता जांचने के लिए मुफ्त जल परीक्षण की सुविधा भी दे रहा है।

49 जल के नमूने संग्रहण हेतु दिए गए

पहले ही दिन विभिन्न वार्डों से नागरिकों द्वारा 49 जल के नमूने संग्रहण हेतु दिए गए। प्राथमिक जांच और विभिन्न मानकों पर परीक्षण के बाद ये सभी नमूने सुरक्षित और मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। नागरिकों द्वारा दिए गए सैंपल्स की जांच 15 से अधिक मानकों पर की जा रही है, जिनमें मुख्य रूप से रंग, स्वाद, गंध और टरबीडिटी। पीएच मान, टीडीएस, क्लोराइड, कुल क्षारीयता, कैल्शियम और मैग्नीशियम कठोरता।

रेसिडुअल क्लोरीन के साथ-साथ ई-कोलाई और कोलीफार्म जैसे खतरनाक बैक्टीरिया की उपस्थिति की जांच को लेकर लोगों में जागरूकता देखी जा रही है।

पेयजल की समस्याओं को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन

निशातपुरा क्षेत्र में वार्ड 16 में बृज विहार कॉलोनी के रहवासी मंगलवार को आइएसबीटी स्थित निगम कार्यालय पहुंचे और पेयजल की समस्याओं को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। रहवासियों का कहना था कि निगम उन्हें यूनियन कार्बाइड का जहरीला पानी पीने को मजबूर कर रहा है।

निगम द्वारा जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री और अन्य रसायनों से दूषित जहरीला है, जिसे पीने के लिए वे मजबूर हैं। इसको लेकर वे कई शिकायतें कर चुके हैं। बावजूद इसके जल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।

"बृज विहार कॉलोनी को भागीरथपुरा बनाने की कोशिश बंद करो"

इस दौरान लोग हाथों में पेयजल की समस्याओं से जुड़े बैनर पोस्टर भी पकड़े हुए थे। इन पोस्टरों पर "बृज विहार कॉलोनी को भागीरथपुरा बनाने की कोशिश बंद करो", "सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करो", "हमारे स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ बंद करो" जैसे नारे लिखे हुए थे।

प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान एक बच्ची "नगर निगम मत करो अत्याचार शुद्ध जल है हमारा भी अधिकार" स्लोगन लिखा पोस्टर पकड़े हुए थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.