क्षेत्रीय अखंडता का सम्‍मान करें... अरुणाचल की सीमा से चीनी व‍िदेश मंत्री ने उगला जहर, पाकिस्‍तानी मंत्री थे मौजूद

Updated on 06-10-2023 01:49 PM
नियांगची (तिब्‍बत): चीन के व‍िदेश मंत्री वांग यी ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास बसे तिब्‍बत के नियांगची शहर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। वांग ने कहा कि हिमालय के पड़ोसी देश क्षेत्रीय अखंडता का सम्‍मान करें। चीनी व‍िदेश मंत्री ने कहा क‍ि हमें एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्‍मान करना चाहिए और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप नहीं करना चाहिए। यही नहीं चीनी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि हिमालय से सटे देशों को एक-दूसरे के हितों को समर्थन भी देना चाहिए। चीन का यह बयान इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि वह भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्‍सा बताता है और हाल ही में उसने एक नया नक्‍शा भी जारी किया है।

चीन ने अरुणाचल सीमा से मात्र 160 किमी की दूरी पर बसे तिब्‍बत के इस शहर में हिमालय से सटे देशों का एक सम्‍मेलन आयोज‍ित किया है। भारत को छोड़कर पाकिस्‍तान समेत बाकी सभी 12 देश इस बैठक में हिस्‍सा ले रहे हैं। चीनी विदेश मंत्री ने कहा क‍ि हमें बातचीत और आपसी सलाह से मतभेद को दूर करना चाहिए और हिमालय के आसपास एकजुट होकर रहने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्‍होंने बेल्‍ट एंड रोड के जरिए क्षेत्रीय कनेक्‍टविटी और एकजुटता का आह्वान किया। चीन बीआरआई का इस्‍तेमाल दुनियाभर में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए कर रहा है।

अरुणाचल को लेकर बढ़ रहा है व‍िवाद


चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि हिमालय से सटे या आसपास बसे देशों में रेलवे, हाइवे, एविएशन, पावर ग्रिड और कम्‍युनिकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा बंदरगाहों पर कस्‍टम क्लियरेंस को आसान बनाया जाएगा। इस सम्‍मेलन में पाकिस्‍तान, नेपाल, श्रीलंका, म्‍यांमार और मंगोलिया के भी प्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया। पाकिस्‍तान के केयरटेकर विदेश मंत्री भी तिब्‍बत पहुंचे थे। ये सभी देश चीन के बीआरआई का हिस्‍सा हैं। यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है कि चीन ने भारत को क्‍यों इस सम्‍मेलन में आमंत्रित नहीं किया।

भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक सीमा पर तनाव बना हुआ है। चीन ने पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश के भारतीय एथलीटों को वीजा नहीं दिया था। ये एथलीट चीन में चल रहे एशियाई खेलों में हिस्‍सा लेने जाने वाले थे। तिब्‍बत में चल रहे इस हिमालयी सम्‍मेलन के शुरुआती भाषण में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के विदेशी नीति के प्रमुख वांग यी ने क्षेत्र के सभी देशों का आह्वान किया कि वे एक-दूसरे के क्षेत्र का सम्‍मान करें। साथ ही स्थिरता और समृद्धि और सतत विकास को सुनिश्चित करें। बता दें क‍ि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास बड़े पैमाने पर हथियार तैनात क‍िया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.