रेस्टोरेंट संचालक ने पार्किंग की दीवार गिराई, एफआइआर के बाद निगम ने बनवाई

Updated on 11-12-2023 12:27 PM

भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को सूफी नाइट में सवाई भटट ने जमकर धमाल मचाया। इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवाई भट्ट ने सूफी के साथ बालीवुड गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर भट्ट ने केसरिया बालम, छाप तिलक, दमा डैम मस्त कलंदर, खाइये पैन बनारस वाल सहित एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी। बता दें कि सवाई भट्ट हिमेश रेमशिया के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। कार्यक्रम की सुरुआत सवाई भट्ट के साथ मेला समिट ने दीप प्रज्वलित कर की।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला देखने आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक मंच पर लगातार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में भारी भीड़ पहुंच रही है। रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। मेले में ऐसी भीड़ रही की पाव रखने तक की जगह नही रही। मेले में सबसे ज्यादा युवाओं की टोली देखी जा रही है। मंच का संचालन महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर द्वारा किया जा रहा है।

मेले में उमड़ रही भारी भीड़

राजधानी के बीचो-बीच चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचे। यहां परिवार के साथ रंग-बिरंगे झूलों का लुत्फ उठाया। मेले में जमीन के भीतर करीब 180 फीट लंबे अंडर वाटर टनल और फिश एक्वेरियम में 300 से ज्यादा विभिन्न प्रकार की मछलियां हैं। यहां विभिन्न प्रकार की मछलियां देखकर बच्चे और बड़े रोमांचित हो उठे।

टनल में ये मछलियां देखने को मिल रही हैं

अंडर वाटर टनल और एक्वेरियम में एलिवेटर गार (मगरमच्छ की तरह दिखने वाली मछली), कलर टे्रटा, व्हाइट टाइगर शार्क, फिराना (यह मछली अमेजन नदी में पाई जाती है), एंजिल फिश, इलेक्ट्रिक ईल फिश (सांप जैसी दिखने वाली मछली), टाइगर ऑस्कर, रेड पैरेट फिश (यह 6 तरह की है), लापन टे्रड, ओरंदा गोल्डन फिश, टेली स्कोप गोल्ड, चाइनीज कोई फिश, अरवाना (यह घर में वास्तु के लिए रखी जाती है), फ्लावर ऑन फिश (यह गुडलक के लिए रखते हैं), जैड गोरामी, कैट फिश जैसी छोटी-बड़ी मछलियां हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.