रिपोर्ट में खुलासा: प्रदेश में रोड एक्सीडेंट में हेलमेट न पहनने के कारण 78 फीसदी की मौत

Updated on 15-11-2022 04:53 PM
मध्यप्रदेश में बिना हेलमेट के वाहन चलाना मौत का सफर साबित हो रहा है. पुलिस मुख्यालय की रोड एक्सीडेंट की रिपोर्ट में कह रही है कि 78% लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि वो हेलमेट नहीं पहने थे. यह इस साल जनवरी से जून तक रोड एक्सीडेंट की रिपोर्ट है. एक्सीडेंट पर लगाम लगाने के लिए कई राज्यों में जुर्माना बढ़ाया है पर एमपी में इस पर एक राय नहीं बन पा रही है.

मध्यप्रदेश में रोड एक्सीडेंट कम करने के लिए चलाए जा रहे जागरुकता अभियान भी बेअसर साबित हो रहे हैं. जुर्माना बढ़ाने पर भी एकराय नहीं हो रही है, जनता की लापरवाही अब जान पर भारी पड़ रही है. पुलिस मुख्यालय ने इस साल प्रदेश में जनवरी से जून तक हुए रोड एक्सीडेंट की रिपोर्ट तैयार की है. इसमें सभी तरह के वाहनों से होने वाली रोड एक्सीडेंट की संख्या 28896 रही है. इसमें 29961 लोग घायल हुए हैं जबकि 7164 की मौत हो गई है.
 

सबसे ज्यादा हेलमेट नहीं पहनने वालों की मौत का आंकड़ा
प्रदेश में जनवरी से जून तक 3450 दो पहिया वाहन चालक और सवार की मौत हुई है. इनमें 2684 यानी 78% हेलमेट नहीं पहने थे. इसी तरह से 14 हजार 642 कुल घायलों में 69% बिना हेलमेट थे. प्रदेश में हेलमेट नहीं पहनने की वजह से 6 से 20 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया. इसमें 1 लाख 8 हजार 139 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई. यदि सभी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें तो सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में कमी आ सकती है. वहीं कई राज्यों ने हेलमेट नहीं लगाने पर 500 रुपए जुर्माना तय किया है. लेकिन मध्यप्रदेश में इसको लेकर एक राय नहीं बन पा रही है.

जनवरी से जून तक प्रदेश में हुए इतने सड़क हादसे
मध्यप्रदेश में हेलमेट को लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है, इसके तहत चेकिंग पॉइंट लगाकर चालान काटे जा रहे हैं. साथ ही जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं. रोड एक्सीडेंट के कारण और दुर्घटना में मृतक, घायल और मृतकों का प्रतिशत इस लिस्ट में दिया गया है.

ओवर स्पीड – 23576    – 5750-     24254-19%
शराब पीकर–  600          -147          -848- 15%
रॉन्ग साइड–   1685        -460-          1877- 20%
सिग्नल तोड़ना– 119-        -22            -133-14%
मोबाइल इस्तेमाल– 634   -132            -625-17%

 

इस लिस्ट में जनवरी से जून 2022 तक रोड एक्सीडेंट के प्रकार…एक्सीडेंट के प्रकार-दुर्घटना-मृतक

घायल पैदल              –3,902– 934–      3,461
साइकिल                  –428  –  75–        395
दोपहिया वाहन–         13,993 — 3,450– 14,672
ऑटो—                    1,397  – 175–      1,584
कार–                       4,687–   1,121–   4,881
ट्रक–                      1,810–    601–     1,862
बस-–                      633–       172–      1,109

(जनवरी से जून 2022 तक) रोड एक्सीडेंट का समय शहरी क्षेत्र
समय —                     एक्सीडेंट की संख्या
सुबह 6 से 9 बजे तक-          939
9 से 12 बजे तक–            1,652
दोपहर 12 से 3 बजे तक–    1,990
3 से शाम 6 बजे तक–        2,2136
6 से रात 9 बजे तक –        2,4019
रात 12 बजे तक–            1,877
रात 12 से 3 बजे तक-        752
रात 3 से सुबह 6 बजे तक-    470
समय अज्ञात–                  50
कुल–                         12,344

रोड एक्सीडेंट का समय ग्रामीण क्षेत्र…समय — एक्सीडेंट की संख्या
सुबह 6 से 9 बजे तक – 1,285
9 से 12 बजे तक– 2,138
दोपहर 12 से 3 बजे तक– 2,512
3 से शाम 6 बजे तक–3,029
6 से रात 9 बजे तक–3,753
9 से रात 12 बजे तक- 2,27
9रात 12 से 3 बजे तक-844
रात 3 से सुबह 6 बजे तक- 602
समय अज्ञात– 110कुल– 16,552
(जनवरी से जून 2022 तक)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.