सारंगढ़ में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

Updated on 22-06-2026 01:10 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । राजस्व, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में जिला स्तरीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो योगा 365 डेज एम्ब्रेस योगा और "बढ़ते उम्र के स्वास्थ्य के लिए योग" इस वर्ष का थीम था। इसमें जिले के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज, भारत स्काउट, जूनियर रेडक्रॉस, एनएसएस आदि के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

योग की शुरुआत भगवान धनवंत्री और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। योग शिक्षक के रूप में व्यायाम शिक्षिका ममता साहू के द्वारा सभी को योग करवाया गया। इसके बाद सिम्मी योगा एंड फिटनेस सेंटर के बच्चों ने सामूहिक योग प्रदर्शन, योगाचार्य सुभाष पटेल की टीम द्वारा सामूहिक प्रदर्शन, सरिया के योगिनी अकादमी द्वारा श्रीरामचंद्र सहित अन्य गीतों पर सामूहिक प्रदर्शन किया। साक्षी पटेल ने एकल गीत में योग प्रदर्शन की।

मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ राष्ट्र बनाने के सन्देश का वाचन किया और सभी नागरिकों क़ो योग की बधाई दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री ने योग के सभी प्रदर्शन करने वाले दल, जनप्रतिनिधि के साथ सामूहिक फोटो खिचवाया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान के तहत अतिथियों, अधिकारियों और इच्छुक नागरिकों ने हस्ताक्षर किए। योगस्थल मंडी परिसर में लगभग एक हजार नागरिकों ने योग किए। खाद्य विभाग द्वारा नाश्ता में मूंग, अंकुरित चना, गुड और आयुष विभाग द्वारा काढ़ा चाय की व्यवस्था की गई थी, जिसे प्रभारी मंत्री, कलेक्टर सहित अन्य लोगों ने सेवन किया।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी निमिषा पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सदस्य दिनेश जांगड़े, अभिलाषा नायक, सहोदरा सिदार, शिवकुमारी साहू, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या चौहान, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, दुर्गा ठाकुर, मनोज जायसवाल, वैजंती लहरे, नत्थूलाल केडिया, घनश्याम बंसल, लिंगराज पटेल सहित योग शिक्षक ममता साहू के माता पिता और रिश्तेदार उत्साह के साथ उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.