रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा एक्सटेंशन

Updated on 19-12-2023 11:37 AM

रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल विंध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन है। यह पूरे क्षेत्र को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। विंध्य क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विस्तार समय की माँग है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा में आवंटित कक्ष में हुई विशेष बैठक में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रीवा के एक्सटेंशन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का चिकित्सकीय स्टाफ पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समुचित चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करने के लिए चिकित्सकीय स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ़ के साथ अन्य सहयोगी स्टाफ़ की संख्या में वृद्धि करने की कार्यवाही करें, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदाय की जा सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री गोपाल चन्द्र डाड सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.