ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा, UP में चर्च के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे लोगों को जमकर लताड़ा

Updated on 25-12-2025 01:16 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कैंटोनमेंट इलाके में एक चर्च के बाहर राइट विंग ग्रुप (दक्षिणपंथी समूहों) के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इस पर अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने ऐसी हरकत करने वाले लोगों पर तंज कसा है।

ऋचा चड्ढा ने X पर वायरल वीडियो को री-पोस्ट किया और लिखा, 'कभी खुद के त्योहारों पर भी कर लिया करो भजन, कीर्तन भाई।'

लोगों ने कहा- बेरोजगारी चरम पर है

ऋचा के अलावा ट्विटर यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा, 'बेरोजगारी अपने चरम पर है।' दूसरे ने बोला, 'हनुमान जी भी सोचते होंगे मेरे भक्त कितने बड़े हुटिया हैं मेरे सामने और मेरे लिए कभी नहीं पढ़ते ये हनुमान चालीसा। इनको मस्जिद और चर्च ही दिखता है।' कुछ लोग ऋचा पर भी निशाना साध रहे हैं। उनसे कह रहे हैं कि वो मस्जिद जाएं, हिंदू आपस में देख लेंगे। बता दें कि ऋचा ने अली फजल से शादी की है

कई जगह हुई तोड़फोड़

इस वीडियो के अलावा कुछ और खबरें भी सामने आई हैं, जहां कुछ लोगों ने क्रिसमस पर की गई सजावट को तहस-नहस कर दिया। कहीं पर तो तोड़फोड़ की। कई जगहों पर जय श्रीराम के नारे भी लगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगी ऋचा

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा को 2026 में 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में देखा जाएग। इसके अलावा उनके पास सिल्क स्मिता की बायोग्राफी भी है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग अभी जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.