रिकी पोंटिंग, वसीम अकरम और रवि शास्त्री ने बताया ऑस्ट्रेलिया को भारी, राहुल द्रविड़ का आया करारा जवाब

Updated on 06-06-2023 09:21 PM
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इसे कौन जीत सकता है और कौन कितना मजबूत है, इसे लेकर तमाम खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी है। रिकी पोंटिंग, रवि शास्त्री और वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया को भारत पर भारी बताया है। इस बारे में जब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया तो उन्होंने करारा जवाब दिया।

रिकी पोंटिंग ने किया ऑस्ट्रेलिया का गुणगान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया की पसंद के हैं। पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम को बुधवार से ओवल में शुरू हो रहे फाइनल में भारत पर थोड़ी बढ़त रहेगी। पोंटिंग ने कहा- आप केवल परिस्थितियों के आधार पर सोचेंगे तो यह थोड़ा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है, लेकिन दोनों टीमें मजबूत हैं। फाइनल जीतने के लिए अपने पसंदीदा टीम के बारे में पूछे जाने पर पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया पर दांव लगाते दिखे। उन्होंने कहा- ऑस्ट्रेलिया को मामूली रूप से बढ़त है। जहां तक तैयारी की बात है तो दिलचस्प बात यह है कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कुछ नहीं किया है, उन्होंने बिल्कुल भी क्रिकेट नहीं खेला है।

वसीम अकरम का मिलाजुला बयान

उन्होंने आगे कहा- जबकि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में बहुत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले हैं। हालांकि, वे थोड़ा थके हुए हुए होंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत से थोड़ा आगे बताया। वह यह भी मानते हैं कि टॉस और मौसम खेल में महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा- मैं रिकी से सहमत हूं। ऑस्ट्रेलिया थोड़ा पसंदीदा है। यह मौसम पर भी निर्भर करता है और टॉस भी महत्वपूर्ण है। और पिच भी मायने रखती है।

रवि शास्त्री ने भी बताया ऑस्ट्रेलिया को भारी

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी महसूस किया कि ऑस्ट्रेलिया कागज पर कुछ मजबूत है, लेकिन फिटनेस एक निर्णायक पक्ष हो सकता है। वसीम अकरम और रिकी ने कहा आपको कुछ क्रिकेट खेलने की जरूरत है। यह सिर्फ नेट्स में दो घंटे, चार या पांच दिन, छह दिन गेंदबाजी करने से बिल्कुल अलग है। इसलिए यह निर्भर करता है कि ऑस्ट्रेलिया ने कैसे अभ्यास किया है। ऑस्ट्रेलिया को थोड़ी बढ़त है, लेकिन शमी पहले आधे घंटे में नुकसान कर सकते हैं, क्योंकि वह बहुत अधिक खेल रहे हैं।

राहुल द्रविड़ का करारा जवाब

कोच राहुल द्रविड़ ने लिखा- जो कुछ भी होगा वह अगले 5 दिनों में होगा। उससे पहले जो कुछ भी होता है, जो कुछ कहा जा रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कौन पसंदीदा है, कौन नहीं है ... ये दो अच्छी टीमें हैं जो खेल रही हैं। दोनों टीमों के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे बहुत अच्छी उम्मीद है कि अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, अगर हम 20 विकेट ले सकते हैं और रन बना सकते हैं तो मुझे विश्वास है कि हम इसे जीत सकते हैं। शायद, प्रचार न करना अच्छी बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.