10 साल की उम्र में शाहरुख खान को दिल दे बैठी थीं रिद्धि डोगरा, 'डर' में देखते ही उड़ गए थे होश

Updated on 09-05-2023 07:38 PM
तमाम टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम कर चुकीं रिद्धि डोगरा को तो आप सभी जानते हैं। इनकी खूबसूरती पर लाखों फिदा हैं। हाल ही में इनकी फिल्म 'लकड़बग्घा' रिलीज हुई थी। इस मूवी को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। अब ये अपने नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। खबर है कि ये शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। अब इसी मूवी के सिलसिले में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया और उसमें शाहरुख खान को लेकर खुलासा किया है। क्या बताया, चलिए बताते हैं।

रिद्धि डोगरा ने कहा है कि उन्हें पहली बार शाहरुख खान से प्यार हुआ था जब उन्होंने उन्हें 1993 की फिल्म 'डर' में देखा था। उसने कहा कि वह उस समय 10 साल की थी। रिद्धि एटली की अपकमिंग एक्शन फिल्म जवान में शाहरुख के साथ नजर आएंगी। एटली की डायरेक्टेड 'जवान' पहले 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन अब ये 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


शाहरुख की फिल्म में रिद्धि डोगरा

शाहरुख के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, रिद्धि ने 'न्यूज 18' को बताया, 'मैंने शाहरुख के साथ शूटिंग करने से पहले और उनके साथ शूटिंग करने के बाद भी एक जिंदगी जी थी। मैं आपको उस दिन के बारे में नहीं बता सकती जिस दिन मैंने उनके साथ शूटिंग की थी और मुझे इसके बारे में कैसा लगा!

रिद्धि डोगरा ने मोबाइल में लिखे नोट्स

रिद्धि डोगरा ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में उनके बारे में जितनी बातें कीं उनमें से एक पर्सेंट भी मैंने उनसे कही थी।' एक्ट्रेस ने कहा कि 'जवान' सेट पर अपने मेकअप रूम में वेट करते हुए अपने फोन पर कई नोट्स लिखे क्योंकि उन्होंने काफी कुछ फील किया। जहां उन्हें खुशी हुई। वहीं कई बार उन्होंने थकावट भी महसूस की और तो और पुरानी यादें भी ताजा हुईं।

शाहरुख से हुआ रिद्धि को प्यार

एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं 10 साल की थी जब शाहरुख खान से मुझे प्यार हुआ। मुझे याद है कि उनको देखते ही मेरे होश उड़ गए थे। मुझे उनसे पहली बार डर के दौरान प्यार हुआ था। मुझे लगता है कि मैं उस समय 5वीं क्लास में थी।' उस दौरान एक्टर्स के मजेदार इंटरव्यूज ने उन्हें प्यार में और दीवाना बना दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.