टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रिली रोसो

Updated on 27-10-2022 05:55 PM
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिली रोसो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों पर 100 रन पूरे किए, इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के निकले। रोसो का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा शतक है। उनका पिछला शतक इसी महीने भारत के खिलाफ इंदौर में आया था।

रिली रोसो T20I में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पूर्ण सदस्य टीम के पहले बल्लेबाज बने हैं। भारत के खिलाफ 48 गेंदों पर पहला सैंकड़ा जड़ने वाले इस बल्लेबाज से पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन ने यह कारनामा किया था।

रोसो इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं। उनसे पहले इस फॉर्मेट के 7 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था।

रोसो की इस रिकॉर्ड पारी का अंत शाकिब अल हसन ने किया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 56 गेंदों पर 109 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194.64 का रहा। 

रिली रोसो की इस तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रनों तक पहुंचने में कायमाब रही है। अगर अब बारिश खेल ना बिगाड़े तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली जीत दर्ज कर सकीत है। रिली रोसो के अलावा क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली।

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई। यह टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हर्शल गिब्स और जस्टिन केम्प के नाम था जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 रन की साझेदारी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.