ऋषभ शेट्टी ने बजाया ऐसा बिगुल, चार दिनों में इन 12 फिल्मों की कर डाली ऐसी-तैसी

Updated on 06-10-2025 01:18 PM
एक्टर-डायरेक्टर-राइटर ऋषभ शेट्टी साल 2022 में रिलीज 'कांतारा'के 3 साल बाद अब 'कांताराः अ लेजेंड - चैप्टर 1' लेकर सिनेमाघरों में भूचाल मचा रहे हैं। पिछले गुरुवार को रिलीज हुई ये कन्नड़ माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म ने थिएटरों में जबरदस्त कमाल दिखाया है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ-साफ नजर आ रहा। इस फिल्म का जादू ही है कि इसने वरुण धवन,जान्हवी कपूर,सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे सितारों की मसाला लव स्टोरी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' समेत 12 फिल्मों की ऐसी-तैसी कर डाली है। जिस फिल्म को 'सैयारा' के बाद इस साल की दूसरी शानदार लव स्टोरी बताई जा रही थी, वो चाहकर भी अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हो रही।

'कांताराः चैप्टर 1' ने एक्सटेंडेड वीकेंड के साथ केवल चार दिनों में ही देश भर में बजट से करीब डबल कमाई कर डाली है। वहीं फिल्म ने अपने बजट से 79% की अधिक कमाई कर डाली है। आलम ये है कि इस फिल्म ने इस साल आई रजनीकांत की धांसू फिल्म को चार दिनों में बहुत पीछे छोड़ दिया है। 'कुली' भी एक्सटेंडेड वीकेंड के साथ गुरुवार को रिलीज हुई थी और इसने चार दिनों में 194.5 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इसके अलावा भी इस साल की कई फिल्मों को इसने धूल चटा दी है।

'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी में उलझ जाएंगे आप

'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी साल 2022 में आई पहली फिल्म से काफी अलग है। ये फिल्म माइथोजिकल, प्राचीन, दंतकथात्मक जरूर है, लेकिन पहली फिल्म से बेहद अलग। ऋषभ शेट्टी ने कहानी के ताने-बाने को कुछ इस तरह बुना है कि जैसे ही आपका दिमाग इससे आगे बढ़ने की सोचेगा, इसके पहले ही पूरा मिजाज बदल चुका होगा। कभी ये आपको रुला देगी तो कभी आश्चर्य से भर उठेंगे आप।


'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी

इस फिल्म की कहानी बेड़मे नाम के एक लड़के की है और इस किरदार में ऋषभ शेट्टी दमदार दिखे हैं। इसमें कदंब वंश का एक ऐसा सनकी राजा कुलसेखर (गुलशन दैवय्या) हैं जो सत्ता के लिए पागल है। वो चाहता है कि जमीन के हर एक टुकड़े पर उसका राज हो। इसी चाहत के साथ उसकी सनकी नजरें कांतारा की दैवीय और अलौकिक दुनिया पर भी पड़ती है लेकिन उसे वहां की शक्तियों का जरा भी अंदाजा नहीं। कांतारा के दिव्य रक्षक पंजुरली दैव, गुलिगा दैव और वराह रूप (जो विष्णु के वराह अवतार से प्रेरित हैं और जंगल की की रक्षा करते हैं), उसकी राह में आकर खड़े हो जाते हैं। ये राजा अलौकिक शक्तियों के कोप का शिकार बनता है। बेरेमी के सपनों और शासक के लालच के बीच, मानवीय सत्ता तथा अलौकिक शक्तियों के बीच की जंग रहस्यों से भी किसी काले जादू की तरह पर्दे पर दिलों को दहलाने के लिए काफी है। ये फिल्म ने चार दिनों में अपनी बजट से काफी आगे निकल चुकी है। आइए जानते हैं, रविवार को कैसा रहा कमाई का हाल

'कांतारा चैप्टर 1' की रविवार की कमाई

'कांतारा चैप्टर 1' ने चौथे दिन कैसा जादू चलाया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने एडवांस बुकिंग के साथ हुई ओपनिंग डे की कमाई को जोरदार टक्कर दे दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शुक्रवार और शनिवार को भी बम्पर कमाई करते हुए इसने रविवार को तगड़ी उछाल मारी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 61.5 करोड़ की कमाई की है, जिसमें केवल हिन्दी में इसने 23.5 करोड़ की कमाई की है जबकि ये फिल्म की डब वर्जन है। कन्नड़ में इसने हिन्दी से कम 15.5 करोड़ की कमाई रविवार को की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 223.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।इस फिल्म ने चार दिनों में ही इस साल रिलीज हुई कई फिल्म को ओपनिंग वीकेंड के मामले में पीछे छोड़ दिया है, जिसमें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से लेकर 'ओजी', 'कुली' ही नहीं बल्कि 'सैयारा' तक शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.