बोरिस जॉनसन से दोस्ती कर ऋषि सुनक को मिली ब्रिटिश सत्ता की चाबी

Updated on 26-10-2022 06:11 PM

ऋषि सुनक ने मंगलवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। ब्रिटिश पीएम बनने के कुछ ही घंटों में ऋषि सुनक ने अपने एक के बाद एक फैसले से हलचल मचा दी। जहां उन्होंने कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया तो वहीं पुराने लोगों को फिर से मंत्री बना दिया। 42 वर्षीय ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। उन्होंने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन इतिहास रच दिया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या सुनक के लिए ब्रिटिश सत्ता की चाबी मिलना आसान था? क्या बोरिस जॉनसन से उनकी सुलह ने इसमें भूमिका निभाई? सुनक के हालिया बयानों से ऐसा ही प्रतीत होता है कि बोरिस जॉनसन से उनकी हालिया दोस्ती खूब काम आई। सुनक ने मंगलवार को पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की जमकर तारीफ की। 

सुनक ने जॉनसन की तारीफ की

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस जॉनसन की ‘अतुल्य उपलब्धियों’ को लेकर वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। साथ ही, सुनक ने जोर देते हुए कहा कि 2019 में कंजरवेटिव पार्टी को मिला जनादेश किसी एक व्यक्ति की ‘व्यक्तिगत संपत्ति’ नहीं है। सुनक के भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने का रास्ता जॉनसन के एक्शन से ही संभव हो पाया। दरअसल सुनक के पीएम बनने से दो दिन पहले जॉनसन ने घोषणा की थी कि वह नेतृत्व की दौड़ में शामिल नहीं हैं। यही नहीं, बोरिस ने खुद अपना नाम वापस लेते हुए सुनक को अपना समर्थन दिया था। 

क्योंकि दोनों नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा कंजरवेटिव पार्टी के लिए विभाजनकारी साबित हो सकती थी। जॉनसन के कई समर्थक उनकी सरकार गिरने के लिए जुलाई में सुनक द्वारा वित्त मंत्री पद से दिए गए इस्तीफे को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस जॉनसन की अतुल्य उपलब्धियों को लेकर मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा और उनकी गर्मजोशी एवं उदारता को संजो कर रखूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि वह इस बात से सहमत होंगे कि 2019 में पार्टी को जो जनादेश मिला था वह किसी एक व्यक्ति की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है, बल्कि यह जनादेश हम सभी को मिला था और यह हमें आपस में जोड़ता है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘उस जनादेश के मूल में हमारा घोषणापत्र है।’’ हर स्तर पर अपनी सरकार द्वारा सत्यनिष्ठा, पेशेवर व्यवहार रखने और जवाबदेही लेने का संकल्प लेते हुए सुनक ने कहा, ‘‘मैं इसके (सरकार के) वादों को पूरा करूंगा।’’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.