सिगरेट से 56 बीमारियों का खतरा, चीनियों पर रिसर्च:वहां स्मोकिंग से सालाना 10 लाख मौतें

Updated on 07-12-2022 06:01 PM

दुनिया में स्मोकिंग करने वाले 40% लोग चीन में रहते हैं। हाल ही में लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, इन्हें धूम्रपान न करने वालों की तुलना में 56 बीमारियों का खतरा ज्यादा है। इसमें कई प्रकार के कैंसर से लेकर दिल, दिमाग, लिवर और आंखों की बीमारियां तक शामिल हैं।

20 की उम्र से पहले लग रही स्मोकिंग की लत

इस रिसर्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और कई चीनी रिसर्च इंस्टीट्यूट्स ने मिलकर किया है। इसके लिए चाइना कडूरी बायोबैंक के डेटा का इस्तेमाल किया गया। स्टडी में 5 लाख 12 हजार से ज्यादा लोगों की सेहत को करीब 11 साल तक फॉलो किया गया। इसमें लगभग 3 लाख महिलाएं थीं, लेकिन रेगुलर स्मोकिंग करने वाले 74.3% पुरुष थे।

स्टडी में शामिल रिसर्चर लिमिंग ली ने बताया- चीन में दो तिहाई पुरुष 20 साल की उम्र से पहले ही सिगरेट के आदी हो जाते हैं। धूम्रपान न छोड़ने पर इनमें से आधे लोगों को अपनी लत के कारण जान गंवानी पड़ती है। बता दें कि चीन में स्मोकिंग से हर साल 10 लाख लोगों की मौत होती है। यानी हर दिन औसतन 3 हजार लोगों की जान जा रही है।

स्मोकिंग से लैरिंक्स कैंसर का खतरा 216%

वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों ने जीवन में कभी सिगरेट नहीं पी, उनके मुकाबले धूम्रपान करने वालों को कोई भी बीमारी होने का जोखिम 10% ज्यादा होता है। सबसे ज्यादा रिस्क लैरिंक्स कैंसर का है। इसका खतरा 216% तक है। लैरिंक्स को वॉइस बॉक्स या कंठ कहते हैं।

रेगुलर स्मोकर्स को कुल मिलाकर 56 बीमारियों का खतरा होता है। इनमें से 50 रोग पुरुषों को और 24 रोग महिलाओं को शिकार बना सकते हैं। साथ ही 22 बीमारियां मौत का कारण बन सकती हैं। इनमें 17 पुरुषों और 9 महिलाओं की जान ले सकती हैं। बीमारियों में 10 ह्रदय रोग, 14 सांस संबंधी रोग, 14 कैंसर, 5 पेट संबंधित रोग और 13 डायबिटीज व मोतियाबिंद जैसी अन्य बीमारियां शामिल हैं।

सही वक्त पर स्मोकिंग छोड़ना फायदेमंद

रिसर्च के नतीजे कहते हैं कि जिन लोगों ने बीमारी होने से पहले धूम्रपान छोड़ा, उन्हें अगले 10 साल बाद रोगों का खतरा उतना ही था जितना नॉर्मल लोगों को होता है। यानी सही समय पर स्मोकिंग छोड़ने से हम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। रिसर्च में शामिल प्रोफेसर झेंगमिंग चेन कहते हैं कि चीन में सिगरेट की कीमत बढ़ाने से और पैकेट पर प्रभावी चेतावनी देने से लाखों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.