भोपाल में डेढ़ करोड़ की शराब पर चला रोड रोलर… 21 महीने में जब्त हुई थी 45,000 लीटर

Updated on 07-12-2024 11:54 AM

भोपाल। भोपाल जिले में पिछले 21 महीने के दौरान जब्त 45 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब पर शुक्रवार को रोड रोलर चला दिया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत एक करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है।विदेशी शराब भंडारागार गांधीनगर में अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की गई । आबकारी विभाग ने यह शराब एक जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच जब्त की थी।

आबकारी विभाग ने इस समय सीमा में नौ हजार 793 प्रकरण बनाए थे। इसके तहत अंग्रेजी शराब छह हजार 408 लीटर, बीयर चार हजार 997 लीटर, देसी शराब आठ हजार 602 लीटर, हाथ भट्टी शराब 25 हजार लीटर नष्ट की गई है। डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई शराब को नष्ट कराया गया है।

हत्या को हादसा बताने की कोशिश की थी, फुटेज से मिला सुराग

मामूली बात पर हनुमानगंज क्षेत्र की एक लाज में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। युवक को सड़क हादसे में घायल होना बताकर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवक ने अपना नाम तो फर्जी लिखाया ही था, घायल का नाम भी गलत बताया था। युवक की मौत होने पर मामला हत्या का निकला।

पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान हमीदिया अस्पताल के कैमरे के फुटेज से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन है असली मर्द ? वायरल ऑडियो से मचा हंगामा

भोपाल नगर निगम के एक अधिकारी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। ऑडियो में अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के किसी कर्मचारी से विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करते हुए कर्मचारियों से हड़ताल करने को कह रहे हैं।

ऑडियो में आवाज सीवेज शाखा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी की बताई जा रही है, लेकिन नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता। इस ऑडियो की हकीकत जानने के लिए निगम अधिकारियों से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.