भोपाल में सिर में डंडा मारकर सरेराह लूट:स्टेशन के करीब यात्री को बनाया निशाना, ऑटो से आए युवकों ने की वारदात

Updated on 30-03-2025 01:19 PM

अल्पना तिराहा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर यात्री से लूट का मामला सामने आया है। हरे रंग के ऑटो से आए तीन बदमाशों ने युवक को रोका। उससे नकदी और मोबाइल देने की बात कही। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने सिर में डंडा मार दिया।

इसके बाद मोबाइल छीनकर भाग निकले। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 100 से लहूलुहान युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

फरियादी बसंत प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि वह विदिशा के रहने वाले हैं। वहीं किसानी करते हैं, घूमने के इरादे से शनिवार की सुबह भोपाल आए थे। यहां करोंद में रहने वाले दोस्त के साथ घूमे और रात के समय घर निकलने के लिए भोपाल स्टेशन जा रहे थे।

रात करीब 7:35 बजे अल्पना तिराहा पुलिस चौकी के करीब हरे रंग के ऑटो में सवार तीन युवक आए। उन्होंने ऑटो खड़ा किया और दो युवक मेरे करीब आए। आरोपियों ने मोबाइल पर्स देने की मांग की।

विरोध करते ही पीटना शुरू किया

मैने विरोध किया इसी बीच एक बदमाश ने ऑटो से डंडा निकाला और सिर में मार दिया। इससे सिर में चोट आई, बदमाशों ने जेब से मोबाइल निकाला और फरार हो गए।

चंद कदम पर मौजूद जवानों को भनक तक नहीं लगी

घटना के समय चौकी पर मौजूद प्रधान आरक्षक धर्मचंद्र खत्री और उनके साथी को मामले की भनक तक नहीं लगी। हालांकि घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने पुलिस जवानों को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 100 को बुलाया, इसके बाद युवक को इलाज के लिए रवाना किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.