दतिया के प्रसदि्ध जैन तीर्थ सोनागिरी में डकैती,गार्ड से मारपीट कर की लूट

Updated on 11-09-2022 05:15 PM
बदमाशों ने  दतिया के प्रसदि्ध जैन तीर्थ सोनागिरी में डकैती डाली। बदमाशों ने न केवल तीथ क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियाें से मारपीट की, बल्कि दानपेटियां तोड़कर सोने चांदी के छत्र आदि ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि बदमाश कितने का माल ले गए हैं। जैन सिद्ध तीर्थ क्षेत्र सोनागिर में भगवान चंद्रप्रभु के मंदिर पर रात्रि मे ढाई से 4 बजे के बीच कुछ कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाउंड्री से मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी में रखे पैसे और कुछ अन्य समान चोरी कर ले गए। वहीं मंदिर प्रांगण में मौजूद गार्डो के साथ बदमाशों ने मारपीट की है। बदमाशों की मारपीट में सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों की कुल संख्या सात से आठ रही होगी जो मंदिर के पीछे बनी बाउंड्री से आए और वारदात को अंजाम दिया। साथी मंदिर प्रांगण में होमगार्ड सैनिक और मंदिर की ओर से प्राइवेट गार्ड खड़े हुए थे। जिन्होंने देख बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया बदमाशों के द्वारा की गई मारपीट में दोनों गार्ड बुरी तरह जख्मी हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। साथी चोर पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर अपने साथ ले गए। सिद्ध तीर्थ सोनागिर के व्यवस्थापक सन्दीप जैन ने बताया कि चोरो ने मंदिर की दानपेटीयो को तोड़ कर उसमे रखे केश और भगवान के मुकुट आदि चोरी कर ले गए। साथ उन्होंने समान की कुल अनुमानित कीमत डेढ से दो लाख रुपए बताई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.