'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने मचा दिया तहलका, 10वें दिन ओपनिंग से भी तगड़ी हुई कमाई

Updated on 07-08-2023 03:13 PM
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म है। फिलहाल इस फिल्म को बड़ा खतरा नहीं लेकिन आनेवाले समय में हालत बदलने वाले हैं। करण जौहर निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी अपने दूसरे रविवार को बम्पर कमाई कर डाली है। इस तरह से फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani Day 10 Box Office: आइए जानते हैं 10 दिनों में Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani ने कितना कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े बताने वाली साइट sacnilk के मुताबिक, 28 जुलाई को रिलीज हुई रणवीर और आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने अपने दूसरे रविवार को दम भर कमाई की है। फिल्म ने इस संडे यानी 6 जुलाई को ओपनिंड डे से भी अधिक कमाई की है। इसने जहां पहले दिन 11.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं 10वें दिन रविवार को इसने 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शुक्रवार को 'रॉकी और रानी' ने की ओपनिंग से भी बड़ी कमाई

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बतौर सिंगल निर्देशन में करीब 7 साल बाद करण जौहर ने वापसी की है। फिल्म लोगों को एंटरटेन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका फायदा भी इस फिल्म को खूब मिल रहा है। इस फिल्म के दूसरे वीकेंड पर कमाई की बात करें तो इसने शुक्रवार को 6.75 करोड़ रुपये, शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने 105.08 करोड़ रुपये की कमाई की है।

रणवीर और आलिया की फिल्म के पास गुरुवार तक का समय

रविवार को ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 46.07% रही। सबसे अधिक शाम के शो में ऑक्यूपेंसी रही, जो 64.19% था जबकि सुबह के शो में 26.98%, दोपहर के शो में 53.16% और नाइट शो में 39.94% ऑक्यूपेंसी रही है। फिल्म के पास गुरुवार तक का समय है, जब ये बॉक्स ऑफिस पर अकेले खेल सकती है। दरअसल इसी वीकेंड यानी शुक्रवार को बॉलीवुड दी दो जबरदस्त फिल्में 'गदर 2' और 'OMG2' रिलीज हो रही है, जिसके बाद शाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर डगमगा सकती है।

9 दिनों में फिल्म ने की 180.10 करोड़ रुपये की कमाई

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani 9 Days Worldwide Collection: करीब 160 करोड़ के बजट में बनी रणवीर और आलिया की फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करे तो इसने शनिवार तक यानी अपने 9वें दिन तक 180.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 9 दिनों में भारत में फिल्म ने 108.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.