2 दिन घुटने पर रोहित सेना, अब बचे 3 दिन में बन सकते हैं ये 5 सीन, तब बचेगा मैच

Updated on 09-06-2023 08:06 PM
द ओवल पर WTC फाइनल जब शुरू हुआ तो 3 विकेट झटकने के बाद टीम इंडिया गजब उत्साह में थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 2 और दूसरे दिन 3 सत्र में पासा पलट दिया है। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक से उसने 469 रनों का पहाड़ा सरीखा स्कोर बनाया तो 151 रन तक भारत के 5 विकेट झटक लिए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने उतरी टीम इंडिया अब मुश्किल में है और बचे 3 दिन में आर-पार की लड़ाई है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि अब कौन-से 5 सीन मैच में बन रहे हैं, जिससे भारत फाइनल बचाने में कामयाब हो सकता है...

​फॉलोऑन बचाने लक्ष्य, अकेले रहाणे नहीं कर पाएंगे कमाल​

आज जब भारतीय टीम बैटिंग के लिए उतरेगी तो उसका पहला लक्ष्य फॉलोऑन बचाना होगा। टीम को इसके लिए 119 रन और बनाने हैं। अजिंक्य रहाणे और केएस भरत मैदान पर हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर के रूप में एकमात्र ऐसा खिलाड़ी है जो बैटिंग कर सकता है। अगर यहां से फॉलोऑन पार हुआ तो किसी करिश्मा से कम नहीं होगा। रहाणे को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा, जबकि दूसरे छोर पर भी सपोर्ट की जरूरत है।

​अगर फॉलोऑन चूके तब क्या?​

अगर भारतीय टीम फॉलोऑन चूकती है तो उसके लिए खतरे की घंटी होगी। ऑस्ट्रेलिया बैटिंग करने उतरता है तो गेंदबाजों को पहली पारी की असफलताओं को पीछे छोड़ वो करके दिखाना होगा, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं है। अगर यहां भारतीय टीम को बैटिंग के लिए उतरना पड़ता है तो रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ शतक वाला कमाल करना होगा। उम्मीद होगी कि अन्य बैटर भी कम से कम इतना रन बनाएं कि भारत ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दिन 350 या उससे अधिक का लक्ष्य दे सके। हालांकि, मौजूदा स्थिति देखकर यह मुश्किल लग रहा है। इसके बाद उन्हें आउट करने का काम सिराज सेना को करना होगा।

50-60 रन से काम नहीं चलेगा, 3 शतक या एक दोहरा शतक चाहिए

भारतीय टीम किसी भी परिस्थिति में दूसरी पारी खेलती है तो उसका काम 50-60 रनों से नहीं चलेगा। किस्मत बदलने के लिए कम से कम 3 शतक या एक दोहरा शतक लगाना होगा। अगर वह चौथी पारी खेलता है तो उसे या तो लक्ष्य पाना होगा या फिर अपने विकेट को बचाए रखते हुए मैच ड्रॉ कराने पर फोकस करना होगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल 20 विकेट लेने में सक्षम दिख रही है। यह टास्क भी रोहित सेना के लिए मुकिश्ल है, लेकिन नामुमकिन नहीं।

​पैट कमिंस की रणनीति से करनी होगी कप्तानी​

रोहित शर्मा ने आईपीएल खेलकर लौटे गेंदबाजों से लंबे स्पैल करवाए। नतीजा यह रहा कि शमी और सिराज जल्दी थक गए। इसका सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली मजाक भी बनाते दिखे। दूसरी ओर, पैट कमिंस अलग रणनीति से उतरे थे। उन्होंने शुरुआत 10 ओवरों में 3 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। बोलैंड, स्टार्क और खुद पैट कमिंस ने मोर्चा संभाला। 12वें ओवर में कैमरून ग्रीन को गेंद पकड़ा दी। ऐसे में उनके गेंदबाजों को आराम करने का मौका मिला और उनकी गति में कोई कमी नहीं आई। रोहित को अब दूसरी पारी में इस रणनीति को फॉलो करना होगा।

बादल, बारिश और किस्मत का साथ

अब इतना करने के बाद भारत को किस्मत का सहारा भी चाहिए। अगर बारिश हो तो कम से कम इतना हो कि मैच धुल जाए या फिर जब तक भारत बल्लेबाजी करे ओवरकास्ट कंडीशन न ही हो। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बल्लेबाज कंगारू पेसर्स के आगे फैल जाएंगे इसमें कोई शंका नहीं है। दूसरी ओर, अगर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग के दौरान ओवरकास्ट कंडीशन होती है तो भारतीय पेसर्स को फायदा मिलेगा, जो अच्छा होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.