रिपोर्टर बने रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे से प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए सवाल, फिर कहा- चलिए निकलिए यहां से

Updated on 11-07-2023 01:50 PM
रोसेउ: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपना मजाकिया अंदाज कभी नहीं छोड़ते हैं। कप्तान बनने के बाद भी रोहित साथी खिलाड़ी को छेड़ते रहते हैं। ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज दौरे (WI vs IND) पर हुआ। बुधवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। उससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पहुंचे। यह मैदान पर ही आयोजित किया गया था। कप्तान रोहित शर्मा भी वहीं खड़े थे।


रोहित शर्मा ने पूछे सवाल

पत्रकार रोहित शर्मा से सवाल पूछ ही रहे थे कि रोहित ने भी सवाल पूछना शुरू कर दिया। रोहित ने पूछा- आप वेस्टइंडीज काफी बार आ चुके हैं। इन विकेटों पर आपने काफी क्रिकेट खेला है। काफी रन भी बनाए हैं। जो नए लड़के आए हैं उनको आप क्या बताना चाहोगे। क्या करना चाहिए उन्हें?

इसके जवाब में अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'वेस्टइंडीज में मेरा मैसेज सभी के लिए यही है कि यहां बल्लेबाज के रूप में सयंम रखना बहुत ही जरूरी है।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ गई बारिश

रोहित शर्मा ने फिर पूछा- यहां पर बिल्कुल चिल्ड माहौल होता है। क्रिकेटर के लिए कितना जरूरी है कि काम पर फोकस रहे। 5 बजे के बाद क्या करना है वो बाद में भी सोचेंगे। अजिंक्य रहाणे इसका जवाब दे ही रहे थे कि बारिश आ गई। इसके बाद भी रहाणे बोले जा रहे थे। इसपर रोहित शर्मा ने कहा- चलिए अभी निकलिए यहां से और हंसते हुए खुद भी दौड़ते हुए बाहर गए।

टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की शुरुआत

भारतीय टीम इस सीरीज से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की शुरुआत भी करेगी। पिछले दोनों क्रम में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन वहां हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज को भारत के लिए आसान चुनौती माना जा रहा है। लेकिन रोहित शर्मा उन्हें हल्के में लेने का भूल नहीं कर सकती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.