रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आरोपियों को था जल्दी अमीर बनने का लालच, मिशन के बाद मोटी रकम का था वादा

Updated on 19-02-2026 02:00 PM
रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में अब यह बात सामने आई है कि इस हमले में शामिल मुख्य चार आरोपियों को कुल तीन लाख रुपए का लालच दिया गया था। वहीं, फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी दीपक चंद्रा को खर्च और तैयारी के लिए 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इलाके में अपनी पहचान बनाने, डर का माहौल कायम करने और जल्दी अमीर बनने के लालच में इस गैंग से जुड़ने का फैसला किया। यही लालच धीरे-धीरे उन्हें एक बड़े अपराध की ओर ले गया।

आने-जाने और ठहरने के लिए उसे 50 हजार रुपए नकद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य शूटर दीपक चंद्रा को जब इस काम के लिए तैयार किया गया, तब उसे पहले ही बता दिया गया था कि अगर मिशन पूरा हुआ तो मोटी रकम मिलेगी। शुरुआती खर्चों, आने-जाने और ठहरने के लिए उसे 50 हजार रुपए नकद दिए गए। बाकी आरोपियों को मोटी रकम का लालच दिया गया।

अब तक मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

यह मामला एक फरवरी की रात का है, जब रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वारदात से पहले कई बार रोहित शेट्टी के घर की रेकी

जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात से पहले कई बार रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से मुंबई से बाहर निकल गए थे। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद रखे थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करने में पुलिस को वक्त लगा।

जांच के दौरान वह हथियार बरामद

मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान वह हथियार बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल शूटर ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के लिए किया था। यह पिस्तौल हरियाणा से बरामद की गई, जिसे अब फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री भेज दिया गया है।

आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद

लैबोरेट्री में हथियार का बैलिस्टिक टेस्ट कराया जाएगा, ताकि साइंटिफिक रूप से यह कन्फर्म हो सके कि यही हथियार इस वारदात में इस्तेमाल हुआ था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम हरियाणा गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्तौल वहीं छिपा रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया। बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद केस की कड़ियां और मजबूत होंगी।

प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद

इस बरामदगी के बाद अब पूरा मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस के अनुसार, बिश्नोई गैंग के शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने मिलकर फायरिंग की योजना बनाई थी। खास बात यह है कि प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बावजूद उस पर आरोप है कि उसने जेल से ही इस साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।

पूरे ऑपरेशन को रिमोट कंट्रोल की तरह जेल से संचालित किया

पुलिस को शक है कि प्रवीण लोनकर ने जेल में रहते हुए अपने नेटवर्क के जरिए शूटरों को हथियार, मोटरसाइकिल और फायरिंग के लिए जरूरी रकम उपलब्ध कराई। उसने पूरे ऑपरेशन को रिमोट कंट्रोल की तरह जेल से संचालित किया।

मुंबई क्राइम ब्रांच की करीब 12 टीमें

इस मामले में अब तक पुणे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई क्राइम ब्रांच की करीब 12 टीमें इस केस की जांच में लगी हुई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रवीण लोनकर को जल्द ही इस फायरिंग केस में औपचारिक रूप से पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.