रोहित शेट्टी सुबह 5:45 की मुंबई लोकल लिया करते थे बोले- पिता के निधन के बाद मां के पास पैसे नहीं बचे थे

Updated on 06-01-2024 01:33 PM

रोहित शेट्टी की इस साल 'सिंघम अगेन' रिलीज को तैयार है। ये मल्टीस्टारर फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने अपनी जिंदगी की कठिनाइयों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मुंबई शहर ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। अपने पिता की मृत्यु के बाद रोहित शेट्टी ने परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए कड़ी मेहनत की।

रोहित शेट्टी कम उम्र से ही स्ट्रीट स्मार्ट बन गए थे
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए। उन्होंने कहा- मैं सांताक्रूज में अपने स्कूल तक पहुंचने के लिए सुबह 5:45 की लोकल ट्रेन पकड़ता था। जब हम सांताक्रूज में रहते थे तब मेरे पिताजी का निधन हो गया। मेरी मां की सेविंग्स (बचाए हुए पैसे) खत्म हो गई थी। इसलिए हम सब अपनी दादी के घर दहिसर चले गए। मैंने जहां हमेशा संघर्ष किया वहीं जमकर कड़ी मेहनत भी की। शायद इस वजह से मैं छोटी उम्र से ही स्ट्रीट स्मार्ट बन गया था।

रोहित शेट्टी ने आगे कहा- मेरा जन्म और पालन-पोषण यहीं हुआ। एक ऐसी चीज जो नहीं बदली है वो है मुंबई के लोगों की भावना। ये वाकई कुछ अलग है। जब भी मैं कहीं बाहर से मुंबई वापस आता हूं, तो मेरी चिंता का लेवल बढ़ जाता है। मैं सोचता हूं- मुझे काम करना है। आप कितना भी कहें- आज मैं आराम करूंगा, आप एक दिन से ज्यादा खाली नहीं बैठ सकते। इसी वजह से मुंबई शहर प्रोग्रेसिव (प्रगतिशील) है।

रोहित शेट्टी ने बेटे को हिंदी भाषा पर पकड़ बनाने की सलाह दी
शहर की स्पिरिट को लेकर हुई बातचीत में रोहित ने कहा- इस शहर में लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यहां हर कोई काम कर रहा होता है। दोपहर में लोअर मिडल क्लास की औरतें पोहा बेचती दिखाई देती हैं। वहीं यहां बूढ़े लोग भी ऑटो चलाते नजर आते हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में सोचता हूं क्योंकि मैं उन्हीं में से आया हूं। मैं बड़े लेवल पर ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि मुझे घबराहट होने लगती है।

रोहित शेट्टी ने कहा कि अगर उनका बेटा एक्टर बनना चाहता है तो उसके लिए आम जनता के साथ समय बिताना जरूरी है। उन्होंने कहा- अगर आप एक्टर बनना चाहते हैं तो हिंदी भाषा पर पकड़ होना बहुत जरूरी है।

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म शूट कर रहे हैं
डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार हैं। रोहित शेट्टी ने भी फिल्म के क्रेज को बरकरार रखने के लिए एक-एक करके सारे स्टार्स के लुक रिवील किए थे। ये रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। इसके अलावा रोहित शेट्टी अमेजन प्राइम वीडियो पर अपनी पहली वेब सीरीज- इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी नजर आएंगे। वेब सीरीज 19 जनवरी को रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.