RPF जवान ने बचाई 2 साल की मासूम की जान:नीले पड़ने लगे थे होंठ, अकड़ने लगा था शरीर

Updated on 20-01-2025 02:02 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन में तैनात आरपीएफ सुरक्षाकर्मी ने अपनी सतर्कता और मानवीयता से एक मासूम बच्ची आयशा की जान बचाई। घटना सुबह 9:30 बजे की है। जब ट्रेन संख्या 12537 भोपाल स्टेशन से रवाना होने के बाद प्लेटफार्म से निकल रही थी। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, अचानक एसीपी (आपातकालीन ब्रेक) लगने की सूचना मिली। सुरक्षाकर्मी ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि गार्ड से लगे जनरल कोच में हड़कंप मचा हुआ था। कोच में एक महिला जोर-जोर से चीख रही थी और मदद के लिए पुकार रही थी, "मेरी बच्ची को बचा लो।" इसी बीच आरपीएफ जवान विजय कौशल कोच में पहुंचे।

रेलवे की सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

विजय ने महिला की गोद से बच्ची को लिया, जो बेहोश अवस्था में थी। तुरंत यात्रियों से पानी मंगवाकर बच्ची के मुंह पर पानी डाला, उसकी आंखें मली, हाथ-पैर रगड़े और सिर दबाया। कुछ ही देर में बच्ची को हल्का होश आ गया। बच्ची के माता-पिता घबराए हुए थे और रो रहे थे।

सुरक्षाकर्मी ने तुरंत बच्ची को अपनी गोद में लिया और प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे, जहां एसआईपीएफ संध्या चौधरी ने बच्ची की हालत देखकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। गार्ड लॉबी के ड्राइवर हैदर ने स्थिति को समझते हुए अपनी सरकारी गाड़ी में बच्ची और उसके माता-पिता को बैठाकर नजदीकी आर.आर. अस्पताल, पुष्पा नगर, भोपाल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर सुरेश कुमार ने बच्ची का तुरंत उपचार शुरू किया। बच्ची की स्थिति में सुधार आने के बाद सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आया।

बच्ची के पिता ने कहा...

बच्ची के पिता, अब्दुल बाकिर (पिता सत्तार खान), निवासी घुर्रा तहसील जोरा, जिला मुरैना (म.प्र.) ने सुरक्षाकर्मी और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह भोपाल से मुरैना की यात्रा कर रहे थे, यहां उनका ससुराल है, जहां वह परिजनों से मिलने आए थे। बाकिर ने बताया कि 18 जनवरी की रात अस्पताल में डाॅक्टर्स ने आयशा की छुट्‌टी की, आयशा के हाेंट उस समय नीले पड़ने लगे थे, शरीर अकड़ने लगा था। हम लोग बहुत घबरा गए थे। फिर वह पुलिस वाले भैया आए और उन्होंने हमारी बेटी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मुझे लगता है कि अस्पताल दो किमी दूर था, हमें 5 से 7 मिनट लगे होंगे, हम मुरैना पहुंच गए हैं, आयशा को डॉक्टर्स ने निमोनिया बताया है। कहीं न कहीं निमोनिया की वीकनेस कारण आयशा के साथ ऐसा हुआ था।

बच्ची की हालत स्थिर

अनिल कुमार, पोस्ट प्रभारी, भोपाल स्टेशन आरपीएफ ने बताया कि, भोपाल स्टेशन पर 16 जनवरी सुबह करीब 10:45 बजे आरपीएफ जवान ने जनरल कोच में बच्ची को अटेंड किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को तुरंत ही अस्पताल भेजा गया। बच्ची के अभिभावकों से बात करने पर पता चला बच्ची फिलहाल स्वस्थ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.