कृति सेनन की 'दो पत्ती' पर बवाल! गोत्र वाले डायलॉग से विवाद, हरियाणा की महापंचायत ने कहा- लीगल एक्‍शन लेंगे

Updated on 11-11-2024 12:17 PM
नेटफ्लिक्स पर काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख की फिल्म 'दो पत्ती' रिलीज हुई थी। इस मूवी को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। इसे कृति ने प्रोड्यूस भी किया है। बतौर प्रोड्यूसर उनकी ये पहली मूवी है। उनका इसमें डबल रोल भी है। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणाण के बसंतपुर गांव में हुड्‌डा खाप के 45 गांव की महापंचायत कर इस मूवी में की गई एक टिप्पणी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

दरअसल, फिल्म में 'हुड्डा' शब्द को लेकर एक लाइन बोली गई है, जिस पर लोग भड़के हैं। और इस मूवी का सामाजिक बहिष्कार करने का भी फैसला किया है। इतना ही नहीं, एक महीने का अल्टीमेटम भी दिया है। और लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है। इतना ही नहीं, पांच सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई है।

'दो पत्ती' के इस सीन पर आपत्ति


फिल्म में एक कोर्ट सीन है। जहां शहीर शेख बोलते हैं, 'हमारे पड़ोस में हुड्‌डाज रहते हैं। उन्होंने खुले में अपनी बहू को जिंदा जला दिया। मर्डर तो यह है।' अब यही बात हुड्डा खाप को चुभ गई। उन्होंने कहा कि इस मूवी में हुड्डा गोत्र की इमेज को खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने इस मूवी से 'हुड्डा' शब्द हटाने की मांग की है।

फिल्म से सीन हटवाने की करेंगे मांग


'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि फिल्म से आपत्ति है। उनके गोत्र पर कमेंट किया गया है। इसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहू-बेटियों से भी प्यार करते हैं और इस सिलसिले में वह भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा से मिलेंगे और उनसे इस सीन को हटाने के लिए कहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.